बुखार और वायरल की दवाएं जांच में मिली फेल, रहें अलर्ट

सहारनपुर (उप्र)। बुखार और वायरल की दवाओं के सैंपल जांच में फेल मिले हैं। ये दवाएं हरियाणा और उत्तराखंड में निर्मित हैं। इनमें संक्रमण, बुखार, दर्द, जैसी बीमारियों की तीन दवाएं जां चके दौरान मानकों पर खरी नहीं उतर पाई हैं। औषधि प्रशासन विभाग ने निर्माता फर्म को नोटिस भेजे हैं और दवाओं का स्टॉक वापस मंगवाने के निर्देश दिए हैं। वहीं मेडिकल स्टोर संचालकों को भी इन दवाओं की बिक्री न करने के लिए कहा गया है।

यह है मामला

जिला औषधि निरीक्षक आशुतोष चौबे ने बताया कि पांच दिसंबर 2024 को बेहट रोड पर गय्यूर अहमद के मेडिकल स्टोर से अलग-अलग तीन दवाओं के सैंपल लिए गए थे। इनमें से दो सैंपल की जांच रिपोर्ट मिली है। दोनों ही दवाएं जांच में फेल पाई गई हैं। यह दवा एंटीबायोटिक, संक्रमण और मांसपेशियों के दर्द में राहत प्रदान करती है। ये दवाएं जांच में मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं।

उन्होंने बताया कि 16 दिसंबर 2024 को बेहट रोड पर अनस मेडिकल स्टोर से बुखार व दर्द में काम आने वाली दवा का सैंपल लिया है। वह भी जांच में मानक पर खरा नहीं उतर पाया है। ऐसे में निर्माता फर्म, मेडिकल स्टोर संचालकों को नोटिस जारी किए गए हैं। नोटिस में फेल दवाइयों को बाजार से वापस मंगाने को कहा गया हैं, ताकि उनकी बिक्री न हो सके।

बता दें कि औषधि प्रशासन की टीम ने पांच दिसंबर 2024 को दिल्ली रोड स्थित एक सरकारी फ्लैट पर छापा मारकर नकली दवाओं का गोदाम पकड़ा था। यह फ्लैट गय्यूर अहमद के नाम से था। तब टीम ने उसके बेहट रोड स्थित मेडिकल स्टोर से दवाओं के सैंपल लिए थे। इनमें से ही दो दवाइयांं जांच में फेल मिली हैं।

Related Posts

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

मुंबई। बिसलेरी के पानी में एफएसएसएआई को केमिकल मिले हैं। मामला प्रकाश में आने पर कंपनी ने सफाई में कहा है कि हमारा पानी पूरी तरह सेफ है। बिसलेरी ने…

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

नई दिल्ली। FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस सस्पेंड किए हैं। स्वास्थ्य और फिटनेस के नाम पर बाजार में न्यूट्रास्यूटिकल और हेल्थ प्रोडक्ट बेचे जा रहे हैं। खाद्य सुरक्षा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
बिसलेरी के पानी में मिले केमिकल, कंपनी बोली- हमारा पानी सेफ

FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
FSSAI ने 5 न्यूट्रास्यूटिकल कंपनियों के लाइसेंस किए सस्पेंड

पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
पारायुक्त फेयरनेस क्रीम निर्माता के खिलाफ एफआईआर दर्ज

निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 1 views
निजी अस्पताल अब सस्ती दवाएं महंगे दामों पर नहीं बेच पाएंगे

मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 24, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर रेड कर लाखों की नशीली दवाएं जब्त

नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश

  • By Desk
  • November 23, 2026
  • 14 views
नकली दवाओं की कुरियर से सप्लाई का पर्दाफाश