फरीदाबाद (हरियाणवी)। अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत में लापरवाही का आरोप लगाया है। बल्लभगढ़ की जगदीश कॉलोनी स्थित एक निजी अस्पताल में डिलीवरी के बाद एक महिला की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के स्टाफ पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल रखवा दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बल्लभगढ़ के दीपक ने बताया कि उन्होंने अपनी पत्नी नेहा (31) को डिलीवरी के मिनी खेत्रपाल अस्पताल में दाखिल कराया था। जहां पर पर शाम को 6 बजे उसकी पत्नी ने ऑपरेशन से एक बेटी को जन्म दिया। ऑपरेशन के बाद पत्नी को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। वहां पर उसकी तबीयत रात के समय बिगड़ने लगी। अस्पताल में देखरेख के लिए कोई बड़ा डॉ. मौजूद नही थी। इसके कारण रात में ही उसकी पत्नी की मौत हो गई। डॉक्टर ने पहले नार्मल डिलीवरी की बात कही थी, लेकिन बाद में आपॅरेशन करने के लिए बोला गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल में भिजवा दिया। शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।










