11 रुपए का नशे का इंजेक्शन 100 में  

नशीली टेबलेट
जबलपुर (मध्यप्रदेश)। प्रदेश के युवाओं में नशा पूरी तरह अपनी जड़ें जमा चुका है।  जबलपुर क्षेत्र भी इससे अछूता नहीं है। यहां अवैध शराब, स्मैक, ड्रग्स, नशे के  इंजेक्शन आदि नशीले पदार्थों की खुलेआम बिक्री हो रही है। गांव के एक युवक मनोज कुमार ने स्वीकारा कि वह नशे के इंजेक्शन लगाता है। उसने यह नशा नागपुर रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर से खरीदा था। नशेड़ी ने बताया कि 11 रुपए का यह इंजेक्शन यहां 100 रुपए में आसानी से मिल जाता है। इसे डॉक्टर की इजाजत के बिना बेचना अवैध होता है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस नशे पर लगाम लगाने के लिए काफी प्रयासरत हैं। इसके बावजूद नशा बेचने और इसे खरीदने वालों के हौसले बुलंद हैं। सर्वाधिक युवा वर्ग नशे की दलदल में फंस हुआ है। नशे के धंधे में संलिप्त लोगों की धरपकड़ के मामले कभी-कभार ही सामने आ पाते हैं।
Advertisement