अस्पताल में भर्ती मरीज के शव के पास से चिकित्सक उपकरण बरामद, जांच शुरू

शाहजहांपुर : जिले के राजकीय मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती एक मरीज का शव परिसर से दूर कुछ चिकित्सीय उपकरणों के साथ मिला था। इस मामले में जांच के लिए कॉलेज प्रशासन ने तीन सदस्यीय समिति बनाई है। इस मामले में सुरक्षा कर्मियों के सुपरवाइजर को नोटिस जारी किया गया है।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक यू पी सिन्हा ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि 13 जुलाई को एक दुर्घटना में घायल व्यक्ति भर्ती हुआ था। उन्होंने कहा कि उसका इलाज किया जा रहा था, लेकिन वह सोमवार रात 10 बजे से गायब हो गया और उसका शव मंगलवार सुबह मेडिकल कॉलेज से काफी दूर एक निजी नर्सिंग होम के पास पड़ा हुआ मिला।

उन्होंने बताया कि मामले में जांच के लिए डॉक्टरों की तीन सदस्यीय टीम बना दी गई है जो पूरे मामले की तफ्तीश करके रिपोर्ट सौंपेगी। सिन्हा ने कहा कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर अखंड प्रताप सिंह ने बताया कि कोतवाली क्षेत्र में अजीजगंज के पास शिवराम (40 वर्ष) नामक व्यक्ति का शव मंगलवार सुबह मिला जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 15 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए