कोरोना वैक्सीन के नाम पर एलर्जी और गैस का इंजेक्शन लगा रहा था स्वास्थ्यकर्मी, गिरफ्तार

वाराणसी। यूपी के वाराणसी में कोरोना वैक्सीन के नाम पर धांधली का मामला सामने आया है। पिंडरा में काशीपुरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कोरोना वैक्सीन के नाम पर एलर्जी और गैस का इंजेक्शन लगाया जा रहा था। एक कर्मचारी लोगों से 20 से 50 रुपये लेकर फर्जी वैक्सीन लगा रहा था। पीड़ित की शिकायत के बाद स्वास्थ्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के बाद पता चला है कि कोरोना वैक्सीन के नाम पर डेक्सोना और एसीलॉक इंजेक्शन लगाया जा रहा था। दोनों इंजेक्शन एंटी एलर्जिक और गैस के हैं।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि पैसा कमाने की चाह में उसने कई गांवों में उसने वैक्सीन के नाम पर गैस का इंजेक्शन लगाकर लोगों से 20 से 50 रुपये वसूले थे। स्वास्थकर्मी बलवीर की शिकायत के बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई। गांव के रहने वाले एक युवक ने बताया कि वह पिछले एक हफ्ते से काशीपुर स्वास्थ्य केंद्र के आस पास लोगों को वैक्सीन के नाम पर डेक्सोना का इंजेक्शन लगा रहा था।

मोहन राम काशीपुर गांव में स्वास्थ्यकर्मी है। वह कोरोना वैक्सीन लगाने के नाम पर हर एक से 20 से 50 रुपये वसूल रहा था। वैक्सीन लगवाने पहुंचे एक शख्स ने जब उससे वैक्सीन सर्टिफिकेट मांगा तो वह उस पर भड़कने लगा। जिसके बाद शख्स को कुछ डाउट हुआ। उसने तुरंत सिंधोरा पुलिस को फर्जी वैक्सीन लगाए जाने की खबर दी। जब SSI संजीत बहादुर ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की तो सारा मामला उजागर हो गया।

पुलिस अधिकारी ने तुरंत इंजेक्शन के वायल जब्त कर इस बात की खबर पिंडरा के प्रभारी मेडिकल ऑफिसर डॉ एचसी मौर्य को दी। डॉ एचसी मौर्य ने मौके पर पहुंचकर जब जांच की तो उनके खुलासे से पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि कोविशील्ड के नाम पर सभी को डेक्सोना का इंजेक्शन लगाया जा रहा है। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 9 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन