दवा फैक्ट्री में लगी आग, दवाइयां और बहीखाते जलकर हुए राख, मचा हडक़ंप

नोएडा। दवा फैक्ट्री में आग लगने का समाचार है। आग से फैक्ट्री में रखी दवाइयां और बहीखाते जलकर राख हो गए। आग लगने की घटना से चारों ओर हडक़ंप मच गया। सूचना देने पर दमकल विभाग की छह गाडिय़ां मौके पर पहुंची और डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग से किसी जनहानि की खबर नहीं है।

चिस्टेनी हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड का मामला

जानकारी अनुसार सेक्टर-3 में चिस्टेनी हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी में दोपहर के समय आग लग गई। आग फैक्ट्री के ऊपरी हिस्से के टीन शेड में लगी। यहां एसी में शॉट सर्किट हुआ। इससे टीन शेड के नीचे रखी दवा और पुरानी किताबों और ऑफिस की फाइलों में आग लग गई। आग को देखकर मौजूद लोगों ने शोर मचाया और फायर विभाग को इसकी जानकारी दी।

दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की छह गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। दमकल कर्मियों ने सुरक्षा के तौर पर आसपास की फैक्ट्री के लोगों को भी बाहर निकाल दिया। ताकि आग फैले तो कोई जनहानि नहीं हो पाए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग को फैलने से पहले ही उस पर काबू पा लिया गया।

 

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए