दुकान पर रेड, 10 हजार नशीली गोलियां जब्त

हनुमानगढ़ (राजस्थान)। जिला पुलिस ने जंक्शन बस स्टैंड के सामने एक दुकान से दस हजार नशीली गोलियां बरामद कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस इस संबंध में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई कर रही है। सीआई पुष्पेंद्र झाझडिय़ा ने बताया कि सूचना के आधार पर औषधि नियंत्रण अधिकारी को साथ लेकर बस स्टैंड स्थित आयुर्वेद दवा की दुकान पर दबिश दी गई। तलाशी के दौरान दुकान से करीब दस हजार ट्रामाडोल टेबलेट बरामद हुई। बरामद नशीली गोलियां आयुर्वेद दवा के डिब्बों में रखी हुई थीं। मौके से दुकान संचालक नरेंद्र शर्मा पुत्र विधाधर शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में इस गोरखधंधे से जुड़े कई और लोगों के नाम सामने आने की संभावना है।
सीआई ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की यह दूसरी कार्रवाई है। बीते साल भी आरोपी नरेंद्र शर्मा के कब्जे से 200 शीशी रेक्सकॉफ बरामद हुई थी। पहले वह अंकिता मेडिकोज के नाम से दुकान संचालित करता था। एनडीपीएस की कार्रवाई के बाद उसका दुकान लाइसेंस निरस्त कर दिया गया था। इसके बाद वह आयुर्वेद दुकान की आड़ में नशीली दवा बेचने लग गया। एसपी अनिल कयाल ने अपना वाट्सएप नंबर जारी करते हुए आमजन से अपील की है कि अगर आपके घर या दुकान के पास या ऐसी कोई जगह जहां मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री एवं अन्य अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं तो तुरंत इसकी सूचना दें। एसपी कयाल ने बताया कि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए जिले के नागरिक वाट्सएप नंबर 76860-34444 पर सीधे उनको सूचना दे सकते हैं।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए