नकली सैनिटाइजर बनाने वाली 3 कंपनियों पर गिरेगी गाज

झांसी। कोरोना महामारी की आड़ में नकली सैनिटाइजर बनाने वाली तीन कंपनियों पर जल्द ही गाज गिरने वाली है। औषधि प्रशासन विभाग ने हाल ही में छापामार कार्रवाई कर तीन कंपनियों के नकली सैनिटाइजर बाजार में बिकते हुए पकड़े थे। अब इन तीनों कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है। गौरतलब है कि इन दिनों बाजार में धड़ल्ले से नकली सैनिटाइजरों की बिक्री की जा रही है। इन सैनिटाइजरों का इसतेमाल करने पर लोगों की त्वचा भी खराब हो रही है। औषधि प्रशासन विभाग को भी नकली सैनिटाइजरों की बिक्री की सूचना मिल रही थी। इस पर टीम ने कई मेडिकल स्टारों से सैनिटाइजरों के नमूने एकत्र किए और उन्हें जांच के लिए लैब भेज दिए। इनमें से तीन नमूने जांच में नकली पाए गए। इन तीनों कंपनियों के खिलाफ विवेचना शुरू की गई, जो कि अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। औषधि निरीक्षक उमेश भारती ने बताया कि विवेचना पूरी होते ही तीनों कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। नकली मिले तीन सैनिटाइजरों में से एक की बोतल पर प्रोपेनाल लिखा होने के बावजूद नहीं था। दूसरे में एथाइल लिखा होने के बावजूद नहीं मिला। तीसरी सैनिटाइजर की बोतल पर मेथानॉल पाया गया, जो कि बेहद हानिकारक होता है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 12 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 10 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 13 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट