नशा कारोबार में भी हवाला की दस्तक, 2 करोड़ की नशीली दवाएं जब्त

जोधपुर। नशा कारोबार हवाला के जरिए किए जाने का हैरतअंगेज मामला सामने आया है। जालोर पुलिस ने निंबावास गांव के एक घर में छापामारी की। मौके पर अवैध रूप से रखी गई प्रतिबंधित नशीली दवाएं जब्त की गई हैं। इनमें अलग-अलग प्रकार की कुल 45,960 टैबलेट मिली हैं। जब्त की गई नशीली दवाओं की कीमत दो करोड़ से ज्यादा बताई गई है।

जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर जिला स्पेशल टीम ने भीनमाल में कार्रवाई की। एक मकान से भारी मात्रा में अवैध नशीली टैबलेट बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान 45960 नशीली प्रतिबंधित टैबलेट बरामद की गई हैं। इनकी बाजारी कीमत लगभग दो करोड़ बताई जा गई है।

दो करोड़ की नशीली दवाएं जब्त

टीम ने निंबावास गांव के एक घर में दबिश दी। यहां अवैध रूप से रखी गई नशीली प्रतिबंधित दवाएं जब्त की गई। जब्त दवाइयों में कुल 45,960 टैबलेट हैं। आरोपी ने बताया कि वह यह टैबलेट जोधपुर से एक व्यक्ति से लाता था। वह अलग-अलग मोबाइल नंबरों से कॉल करके टैबलेट का आर्डर लेता है। वहीं टैबलेट की पेमेंट हवाला के जरिए भेजी जाती है। टैबलेट की सप्लाई बस में मंगवाकर भीनमाल क्षेत्र के मेडिकल स्टोर पर अवैध रूप से बेची जाती थी।

मकान से 45,960 अवैध नशीली टैबलेट बरामद

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कुछ टैबलेट नशा करने वाले लोगों को भी सप्लाई करता था। साथ ही कुछ टैबलेट अफीम बनाने वालों को भी बेचता है। उसने घर पर बड़ी मात्रा में अवैध नशीली दवाओं का भंडारण किया हुआ था। जिला पुलिस स्पेशल टीम और भीनमाल पुलिस टीम ने संयुक्त कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार किया। मकान से 45,960 अवैध नशीली टैबलेट बरामद की गई हैं।

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 9 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 9 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 15 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 20 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा