पेटेंट उल्लंघन को लेकर नाटको, मायलैन पर मुकदमा

नई दिल्ली : घरेलू दवा कंपनी नाटको ने बुधवार को कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन और मोमेन्टा फार्मास्युटिकल्स ने कंपनी और उसकी विपणन भागीदार मायलैन फार्मास्युटिकल्स समेत अन्य के खिलाफ अमेरिका में पेटेंट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया है।

ग्लैटिरामेर एसीटेट इंजेक्शन का उपयोग वयस्कों में ‘मल्टीपल स्केलेरोसिस’ के इलाज में किया जाता है।नाटको ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि जॉनसन एंड जॉनसन और मोमेन्टा फार्मास्युटिकल्स ने 20एमजी/एमएल और 40एमजी/एमएल ग्लैटिरामेर एसीटेट इंजेक्शन से जुड़े दो पुराने पेटेंट के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

कंपनी ने कहा, यह मुकदमा पेन्सिलवेनिया संघीय अदालत में दायर किया गया है। नाटको और उसकी विपणन भागीदार मायलैन का मानना है कि इस मामले में कोई दम नहीं है। जिस उत्पाद के लिये मामला दर्ज किया गया है, वह पांच साल से बाजार में है। दोनों कंपनियां मायलैन और नाटको इस मामले में पुरजोर तरीके से अपना पक्ष रखेंगे।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 3 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 15 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए