फिटनेस स्टोर पर रेड, स्टेरॉयड से लेकर फिटनेस फ्रैक तक बेची जा रही थी अवैध रूप से

मुंबई। फिटनेस स्टोर पर छापामारी कर स्टेरॉयड से लेकर फिटनेस फ्रैक तक बेचने का मामला पकड़ा है। यह कार्रवाई पुलिस से जुड़ी एंटी-नारकोटिक्स सेल (एएनसी) की एक टीम ने खाद्य और औषधि प्राधिकरण (एफडीए) की ठाणे इकाई के अधिकारियों के साथ मिलकर की। मीरा रोड पर एक फिटनेस स्टोर में फिटेस बनाने की दवाओं का अवैध भंडारण किया हुआ था।

मेफेन्टरमाइन सल्फेट इंजेक्शन की 11 बोतलें जब्त

मीरा रोड के बेवर्ली पार्क क्षेत्र में स्थित एक फिटनेस स्टोर से दवाओं के दुरुपयोग को लेकर यह कार्रवाई की गई। पुलिस इंस्पेक्टर अमर पराठे और पीएसआई घाडगे के नेतृत्व में टीम ने साराओगी एवेन्यू बिल्डिंग में संचालित होने वाले K5 फिटनेस एंड वेलनेस स्टोर पर छापा मारा। मौके पर मेफेन्टरमाइन सल्फेट इंजेक्शन (30 एमएल) की 11 बोतलें जब्त कीं।

आरोपी की पहचान कन्हैया कनौजिया के रूप में हुई। वा दवा की कालाबाजारी में शामिल था। टीम के मांगने पर आरोपी ऐसे स्टॉक रखने के वैध दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इन दवाओं को एफडीए ने जब्त कर आरोपी कनौजिया को गिरफ्तार कर लिया।

आदतन अपराधी है आरोपी

फिटनेस स्टोर

पूछताछ के बाद पता चला कि कनौजिया एक आदतन अपराधी है। उस पर पहले नवंबर, 2022 में इसी तरह के अपराध में शामिल होने के लिए मामला दर्ज किया गया था। गौरतलब है कि तेजी से मांसपेशियां बनाने के कारण मेफेनटर्मिन जैसी चिकित्सीय दवाओं का अवैध उपयोग हो रहा है।

कई व्यायामशालाएँ और फिटनेस स्टोर पुलिस के रडार पर हैं। एफडीए अधिकारी ने बताया कि ऐसी दवाएं डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन के बिना ओवर-द-काउंटर नहीं बेची जा सकती है। इसे बिना लाइसेंस वाले स्रोत से भी नहीं खरीदा जा सकता है। उनहोंने बताया कि स्टेरॉयड का दुरुपयोग महत्वपूर्ण अंगों को नुकसान पहुंचा सकता है।

Related Posts

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

नई दिल्ली। जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल अब एक होंगे। इनमें एम्स जैसी ही सुविधाएं भी मिलेंगी।चार अस्पतालों को मिलाकर एक मल्टी-स्पेशियलिटी संस्थान बनाया जाएगा। दिल्ली के…

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

मुंबई (महाराष्ट्र)। Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट हुआ है। यह परीक्षा महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) के अधीन करवाई गई थी। पेपर लीक मामले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 6 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 6 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 7 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 6 views
नशीले कैप्सूल की एसयूवी में तस्करी का मामला पकड़ा

ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 10 views
ड्रग अलर्ट में खुलासा, बुखार, एसिडिटी समेत 330 दवाओं के सैंपल फेल

अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • October 23, 2026
  • 19 views
अस्पताल में डिलीवरी के बाद महिला की मौत पर हंगामा