मेडिकल स्टोर पर रेड, ट्रिप्सिन काइमोट्रिप्सिन दवा सीज की

मेरठ (उप्र)। मेडिकल स्टोर पर छापामारी कर ट्रिप्सिन काइमोट्रिप्सिन दवा को सीज करने का समाचार है। औषधि विभाग ने खैरनगर में दो मेडिकल स्टोर से ट्रिप्सिन काइमोट्रिप्सिन दवा को सीज कर इसके सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। विभाग ने ये कार्रवाई दवाओं के नकली होने की शिकायत पर की है।

यह है मामला

बताया गया है कि औषधि विभाग को शिकायत मिली थी कि नकली ट्रिप्सिन काइमोट्रिप्सिन दवा की बड़ी खेप फर्जी बिल पर मुंबई से मोदीनगर लाई गई है। वहां से इसे गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर जिलों में सप्लाई किया गया है। सूचना पर विभाग की टीम ने खैरनगर में दो मेडिकल स्टोरों पर छापा मारकर ये दवाइयां पकड़ीं। इन दवाओं को सीज कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि ये दवाएं जिले में कई मेडिकल स्टोर और आसपास के कुछ जिलों में भी सप्लाई की गई हैं। औषधि विभाग उसे पता कर जब्त करने की कार्रवाई में जुटा है। इस दवा का उपयोग दर्द और सूजन कम करने में किया जाता है। सहायक आयुक्त ड्रग अरविंद कुमार गुप्ता ने जानकारी दी कि काइमोट्रिप्सिन दवा के बैच नंबर की नकली दवा की शिकायत पर छापामारी की गई थी। एक मेडिकल स्टोर से काइमोट्रिप्सिन दवा के 34 पत्ते मिले, उन्हें सीज कर दिया गया है। एक बैच का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

एंटीऑक्सीडेंट दवा है ये

ट्रिप्सिन काइमोट्रिप्सिन एक सूजनरोधी और एंटीऑक्सीडेंट दवा है। इसका इस्तेमाल आमतौर पर ऊतकों में रक्त के थक्कों के कारण होने वाली सूजन के इलाज के लिए किया जाता है। उन्होंने बताया कि जहां-जहां ये दवा सप्लाई की गई हैं, उसका पता लगाकर जब्त किया जा रहा है।

Related Posts

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

मदनापुर, शाहजहांपुर (यूपी)। अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत हो गई। स्वजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाया। उनका कहना है कि शिकायत सुनने…

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

जालंधर (पंजाब)। नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा चलाया गया है। नशा तस्करी से अर्जित अवैध कमाई से बनाई जा रही संपत्तियों के खिलाफ प्रशासन ने कार्रवाई की।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 2 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 2 views
नशा तस्कर के अस्पताल पर चला पीला पंजा, लाइसेंस भी कैंसिल

डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 3 views
डायबिटीज के इलाज में बड़ी सफलता, इंसानों पर होगा परीक्षण

आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 12 views
आयुष्मान कार्ड पर 112 रोगों का निजी अस्पतालों में नहीं मिलेगा लाभ

प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 13 views
प्राइवेट अस्पतालों की मनमानी पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार को आदेश

नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 14, 2026
  • 13 views
नकली ब्यूटी प्रोडक्ट बनाने वाली दो अवैध फैक्टरियों का भंडाफोड़