लैबोरेटरी पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने मारा छापा, एमपीटी किट सहित संचालक काबू

जींद। जींद में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमार कार्यवाई करके एमपीटी किट बरामद की है। बता दें कि स्वास्थ्य विभाग को सूचना मिली थी कि शिव कालोनी की बजरंग क्लीनिक लैब में एमपीटी किट को बेचा जा रहा है। जिसके आधार पर स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. पालेराम के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया।

टीम ने एमपीटी किट के लिए फर्जी ग्राहक तैयार किया और उसे नोटों के नम्बर नोट कर दे दिए गए। जिसके आधार पर फर्जी ग्राहक ने लैब संचालक नवनीत से संपर्क साधा तो उसने 1500 रुपये की डिमांड की। राशि लेकर किट फर्जी ग्राहक को थमा दी गई। इशारा मिलते ही टीम ने लैब में दस्तक दी और एमपीटी किट तथा फर्जी ग्राहक से ली गई 1500 रुपये की राशि को कब्जे में ले लिया।

लैब संचालक के खिलाफ नोडल अधिकारी डा. पालेराम ने सिविल लाइन थाना में शिकायत देकर पुलिस कार्रवाई की सिफारिश की है।स्वास्थ्य विभाग के नोडल अधिकारी डा. पालेराम ने बताया कि लैब संचालक द्वारा एमपीटी किट बेचने की सूचना मिलने पर फर्जी ग्राहक बनाकर छापेमारी की गई तो लैब से एमपीटी किट तथा फर्जी ग्राहक से वसूली गई राशि को बरामद कर लिया गया है।

लैब संचालक के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिव कालोनी में लैबोरेटरी पर छापेमारी कर एमपीटी किट को बरामद किया है। एमपीटी किट को 1500 रुपये में बेचा जा रहा था। छापामार टीम ने 1500 रुपये की राशि को बरामद कर लैबोरेटरी संचालक के खिलाफ पुलिस कार्रवाई की सिफारिश की है। सिविल लाइन थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 7 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 6 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 15 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ