अप्रैल से महंगी हो जायेंगी दवाएं 

Medicines Expensive: आने वाले महीने अप्रैल में आम आदमी की परेशानी और बढ़ने वाली है। ये महीना भी बढ़ती महंगाई से निजात नहीं देने वाला है। पेट्रोल-डीजल, गाड़ियों की बढ़ती कीमत के साथ-साथ कुछ आवश्यक दवाईयों की कीमत (Medicines Expensive) में बढ़ोतरी होने वाली है। इन दवाओं में पेनकिलर और एंटीबॉयोटिक्स, हार्ट की दवाईयां आदि शामिल हैं।

2022 के आधार पर बढ़ेगी दवाओं की कीमत (Medicines Expensive)

सरकार दवा कंपनियों को एनुअल होलसेल प्राइज इंडेक्स (WPI) में बदलाव के अनुरूप बढ़ोतरी की अनुमति देने के लिए पूरी तरह तैयार है। दवा मूल्य नियामक नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (NPPA) ने सोमवार को कहा कि सरकार  के द्वारा अधिसूचित WPI में वार्षिक परिवर्तन 2022 के आधार पर दवाईयों की कीमत तय हो सकती है।

12 प्रतिशत बढ़ सकती है दवाओं की कीमत 

आशंका जताई जा रही है कि 12 प्रतिशत तक दवाओं की कीमत में इजाफा हो सकता है। लगातार दूसरे साल दवाओं की कीमत में वृद्धि हो रही है। शेड्यूल ड्रग्‍स की कीमतों में लगभग 10 प्रतिशत तक इजाफा किया जा सकता है। नियम ऐसा है कि  शेड्यूल दवाओं के दाम बिना सरकार की अनुमति के नहीं बढ़ाए जा सकते। एनुअल होलसेल प्राइज इंडेक्स (WPI) वार्षिक परिवर्तन के कारण कीमतों में बढ़ोतरी मामूली रही है, जो पिछले कुछ सालों में 1 प्रतिशत और 2 प्रतिशत के बीच रही है। सूत्रों ने कहा कि एनपीपीए अगले कुछ दिनों में निर्धारित फॉर्मूलेशन की अधिकतम कीमतों को अधिसूचित करेगा।

ये भी पढ़ें- वाराणसी रेलवे स्टेशन पर जब्त हुए पेन किलर इंजेक्शन

बीते कुछ सालों में दवाओं के निर्माण में उपयोग होने वाला कच्चा माल, ढुलाई, प्लास्टिक और पैकेजिंग की कीमत में इजाफा हुआ है जिसका लागत पर असर पड़ा है। इसलिए दवाओं की कीमत में बढ़ोतरी हो सकती है। जिससे इस उद्योग से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी। बढ़ती महंगाई को देखते हुए फार्मा इंडस्‍ट्री दवाओं की कीमत बढ़ाए जाने की मांग कर रही थी।

 

Related Posts

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

पुणे (महाराष्ट्र)। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी का पर्दाफाश हुआ है। पिंपरी-चिंचवड महानगरपालिका के यशवंतराव चव्हाण स्मृति अस्पताल का मामला है। अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब की…

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

जालौर (राजस्थान)। MBBS की फर्जी डिग्री से बने दो डॉक्टर Arrest किए गए हैं। स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप ने इन दोनों मुन्नाभाई एमबीबीएस को पकड़ा है। इनमें से एक आरोपी 8वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 1 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 2 views
मेडिकल स्टोर पर लाइसेंस के बिना दवा कारोबार का भंडाफोड़

दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 3 views
दवा निर्यात के नियमों में ढील, कंपनियों को मिलेगी राहत

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 16 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई