ठाणे में नकली कफ सिरप बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश

Fake Cough Syrup: महाराष्ट्र में ठाणे जिले में नकली कफ सिरप बनाने वाली एक फैक्ट्री (Fake Cough Syrup) का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 9.30 लाख रुपए की प्रतिबंधित नशीले ड्रग्स कोडिन युक्त बोतलें भी जब्त की है।

चार लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार (Fake Cough Syrup) 

इस मामले में पुलिस आयुक्त किशोर खैरनार ने जानकारी दी कि कार्रवाई जिले के भिवंडी तालुका के कोंटारी गांव में शुक्रवार की शाम को एक गुप्त सूचना के आधार पर की गई। कोनगांव पुलिस स्टेशन की एक टीम ने जब एक जगह पर छापा मारा तो जानकारी मिली कि खांसी की दवाई की बड़ी खेप  को एक ट्रक से एक टेम्पो के माध्यम से भेजी जा रही थी। पुलिस ने मौके से 9.30 लाख रुपये का माल जब्त किया और चार लोगों को गिरफ्तार किया।

मौके से दो वाहन भी जब्त 

पुलिस ने प्रतिबंधित दवाइयों के साथ-साथ 8.50 लाख रुपए के दो वाहन एक ट्रक और एक टेम्पों को भी जब्त किया है। पुलिस आयुक्त ने कहा कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कफ सिरप खरीदते वक्त इन खास बातों का रखें ख्याल 

बिना डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्‍शन के ना खरीदें कफ सिरप-  डॉक्टर के प्रिस्क्रिप्शन बिना कभी भी बाजार से कफ सिरप ना खरीदें।  डॉक्टर आपकी अन्‍य बीमारियां जानने के बाद ही सही दवा लिखता है। कई बार कुछ ऐसी बीमारियां होती हैं जिनमें कुछ ऐसे खांसी के सिरप होते हैं जिन्‍हें न पीने की सलाह दी जाती है। जैसे कि आंख का ग्लूकोमा, एलर्जी, दमा, अस्थमा।

सिरप की डेट और सील की करें जांच- कभी भी बाजार से कफ सिरप खरीदने से पहले उसकी मेन्‍यूफैक्‍चरिंग डेट्स और एक्‍सपायरी डेट जरूर जांच लें। कितनी बार नकली दवा भरकर बेचने वाले सिरप के ऊपर के डिस्क्रिप्‍शन को नहीं बदलते हैं, इससे सही-गलत का पता आसानी से चल सकता है। इसके साथ ही सिरप की सील भी चेक करें कि वह ठीक है कि नहीं।

क्यूआर कोड देखें- असली दवाओं पर क्‍यूआर या यूनिक कोड प्रिंट रहता है। यदि आपको शक लग रहा है तो आप इस कोड को मोबाइल फोन से स्कैन कर दवा की मैन्युफैक्चरिंग डेट, लोकेशन और पूरी सप्लाई चेन की जानकारी हासिल कर सकते हैं. अगर सिरप के कवर या सिरप पर यह कोड नहीं है तो वह भी नकली हो सकती है. नियमों के अनुसार 100 रुपये ज्‍यादा कीमत वाली दवाओं पर बारकोड लगाना होता है।

ये भी पढ़ें- अप्रैल से महंगी हो जायेंगी दवाएं 

सिरप पीने से ज्यादा नींद आए तो रहें सावधान- अधिकांश तौर पर कफ सिरप पीने के बाद आराम लगता है और नींद सी भी आती है क्‍योंकि इसमें एल्‍कोहॉल होता है लेकिन हर बार ही दवा पीने के बाद नींद आ रही है और ज्‍यादा आ रही है तो यह और भी कुछ हो सकता है। चक्‍कर आयें तो भी सावधान हो जाएं और सिरप पीना बंद कर दें।

 

Related Posts

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 3 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन