अब घर बैठे मिलेगा दवा लाइसेंस

जयपुर। प्रदेश में दवाएं बनाना और उन्हें बेचना आसान हो गया है। लाइसेंस के लिए अब विभाग के अधिकारियों के चक्कर नहीं काटनें पड़ेंगे। सिंगल विंडो क्लीयरेंस सिस्टम के जरिए न केवल थोक व खुदरा विक्रेता बल्कि ब्लड बैंक भी घर बैठे कंप्यूटर के जरिए लाइसेंस के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। औषधि नियंत्रण संगठन ने ऑनलाइन सुविधा प्रारंभ कर दी है। राज्य का कोई भी थोक व खुदरा दवा विक्रेता, निर्माण यूनिट, ब्लड बैंक व लैब पोर्टल पर जाकर लाइसेंस के लिए आवेदन कर सकते है। ऑनलाइन होने के बाद एक क्लिक पर 50 हजार थोक व खुदरा दवा दुकानदारों की कुंडली वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में राजस्थान को ऑनलाइन सिस्टम में ‘ईज ऑफ डूईंग बिजनिस’ के तहत 7वां स्थान मिला है। ऑनलाइन ड्रग लाइसेंस अपलाई करने वाले को एसएमएस के जरिए जानकारी मिलेगी। आवेदन करने, किसी भी तरह की कमी, निरीक्षण व लाइसेंस बनने जैसी जानकारी समय-समय पर दी जाएगी। लाइसेंस बनने के बाद दुकानदार लॉगिन कर लाइसेंस को डाउनलोड कर सकेंगे। थोक व खुदरा दवा लाइसेंस 20 दिन तथा ब्लड बैंक व निर्माण यूनिट को 90 दिन में लाइसेंस मिलेगा। नियमानुसार सभी तरह की औपचारिकता व दस्तावेज जांच के बाद ही प्रोसेस प्रारंभ किया जाएगा।

Related Posts

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

बरदह, आजमगढ़ (यूपी)। रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील करने का समाचार है। अन्य तीन अस्पतालों को नोटिस थमाए गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ. मोहनलाल के नेतृत्व में स्वास्थ्य…

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

फगवाड़ा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर रेड कर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त किए हैं। सरकार के नशा-विरोधी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। ड्रग कंट्रोल विभाग ने मेडिकल…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 7 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर बिना लेबल वाले 280 कैप्सूल जब्त

सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 6 views
सेक्स स्टैमिना बढ़ाने वाली दवा के नाम पर ठगने वाले गिरोह का भंडाफोड़

जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 14 views
जीटीबी समेत दिल्ली के 4 बड़े सरकारी अस्पताल होंगे एक

Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 14 views
Drug Inspector भर्ती परीक्षा के पेपर लीक मामले में एएसओ अरेस्ट

एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत

  • By Desk
  • October 24, 2026
  • 16 views
एफडीए की रेड में फंसी मिड्यूटी कंपनी, बड़े दावों के नहीं मिले सबूत