एनआरएचएम घोटाले के आरोपी दवा व्यापारी ने किया सरेंडर

गाजियाबाद। एनआरएचएम घोटाले में आरोपी दवा कारोबारी शैलेंद्र सिंह ने सीबीआई कोर्ट में सरेंडर कर दिया। हाईकोर्ट के आदेश के बाद उसे जमानत मिल गई। पिछली तारीख पर सीबीआई अदालत ने आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी किया था। सीबीआई के वरिष्ठ लोक अभियोजन अधिकारी बी.के. सिंह ने बताया कि 2010-11 के बीच एनआरएचएम के तहत बलरामपुर में लाखों रुपये की दवा सप्लाई की गई थी। इसके बिल में हेराफेरी होने की सूचना पर सीबीआई ने मामले की जांच की। जांच में घोटाला होना पाया गया।
इसमें सरकार को करीब 23.62 लाख रुपये का नुकसान हुआ था। इस मामले में बलरामपुर के पूर्व सीएमओ डॉ. त्रिलोचन सिंह, एसीएमओ एस.सी. सिंह, दवा कारोबारी अनिल कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सिंह और बेबी सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पूर्व सीएमओ त्रिलोचन सिंह और दवा व्यापारी अनिल कुमार सिंह व उनकी पत्नी बेबी सिंह ने पूर्व में कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उन्होंने हाई कोर्ट के आदेश पर आत्मसमर्पण किया, जहां से उन्हें चार सप्ताह के भीतर 4.73 लाख रुपये जमा कराने थे। अब तीनों आरोपियों के वकीलों ने ड्राफ्ट देकर 4.73 लाख रुपये जमा कराए हैं। वहीं, अदालत ने लंबे समय से फरार चल रहे शैलेंद्र सिंह के खिलाफ एनबीडब्ल्यू जारी कर दिया था।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 2 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 3 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 14 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए