अब स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में सुविधाएं देगा अडाणी समूह, तैयारी

नई दिल्ली : अडाणी समूह सीमेंट के बाद अब स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में उतरने की तैयारी कर रहा है। अरबपति उद्योगपति गौतम अडाणी की अगुवाई वाले समूह ने बड़े अस्पतालों, डायग्नॉस्टिक श्रृंखला और ऑनलाइन और डिजिटल फार्मेसी के अधिग्रहण के जरिये इस क्षेत्र में उतरने की तैयारी की है। समूह ने इसके लिए एक नई कंपनी का गठन भी किया है।

समूह की कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज लि. ने शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा है कि 17 मई, 2022 को एक पूर्ण स्वामित्व वाली अनुषंगी अडाणी हेल्थ वेंचर्स लि. (एएचवीएल) का गठन किया गया है। एएचवीएल स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित गतिविधियों का परिचालन करेगी।

यह कंपनी चिकित्सा और जांच सुविधाओं की स्थापना और संचालन के अलावा, स्वास्थ्य प्रौद्योगिकी आधारित सुविधाओं, शोध केंद्रों आदि का गठन करेगी। समूह ने कहा कि एएचवीएल का कारोबारी परिचालन समय के साथ शुरू होगा। बंदरगाह से लेकर हवाईअड्डा और ऊर्जा क्षेत्र में परिचालन करने वाला समूह हाल में सीमेंट क्षेत्र में उतरा है।

स्वास्थ्य क्षेत्र में उतरने के लिए समूह की कई बड़े खिलाड़ियों के साथ बात चल रही है। अडाणी समूह स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में चार अरब डॉलर का निवेश कर सकता है। बताया जाता है कि अडाणी समूह और पीरामल हेल्थकेयर सार्वजनिक क्षेत्र की फार्मास्युटिकल कंपनी एचएलएल हेल्थकेयर लि. के अधिग्रहण की दौड़ में हैं।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 1 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 2 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 3 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 11 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत