पटना। राज्य में सरकारी डाक्टर अब 67 वर्ष की उम्र में रिटायर होंगे। इस संबंध में बिहार कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया। बैठक में कुल 17 एजेंडों पर मुहर लगाई गई। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में सरकारी कॉन्ट्रेक्ट डॉक्टरों के रिटायरमेंट की उम्र सीमा में दो साल की बढ़ोत्तरी की गई है। अब सरकारी डॉक्टर 65 के बदले 67 उम्र में रिटायर होंगे। इसके साथ ही बिहार विधानमंडल का मानसून सत्र की तारीख भी तय की गई है। मानसून सत्र इस बार 20 जुलाई से शुरू होगा जो 26 जुलाई तक चलेगा।