किडनी ट्रांसप्लांट के बड़े रैकेट का भंडाफोड़

कानपुर (उप)। किडनी ट्रांसप्लांट के बड़े रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। स्वास्थ्य विभाग ने 3 बड़े अस्पतालों में छापेमारी की। अस्पताल में भर्ती डोनर और रिसीवर मिले। डोनर से 60 लाख में किडनी का सौदा किया गया। जबकि महज 9.50 लाख दिए गए। उत्तराखंड के युवक से विवाद हुआ तो मामला खुला।

किडनी ट्रांसप्लांट के लिए लखनऊ और दिल्ली से डॉक्टरों की टीम आती थी। युवकों को जाल में फंसाकर किडनी का सौदा किया जाता था। अभी इस पूरे पर कार्रवाई चल रही है। इसमें शामिल अस्पतालों की जांच की जा रही है।

यह है मामला

कल्याणपुर के शिवम अग्रवाल ने आयुष को उत्तराखंड से बुलवाया। उनके बीच एक मरीज को किडनी बेचने की बात तय हुई। शिवम ने आयुष को 60 लाख रुपए दिलाने का वादा किया।

दोनों का रावतपुर के एक नामी अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट हुआ। किडनी डोनेट के बाद आयुष को 9.50 लाख दिए तो विवाद हो गया। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग को इसकी जानकारी मिली। इसके बाद टीमें बनाकर छापेमारी की गईं। कल्याणपुर के आहूजा अस्पताल के आईसीयू में 2 युवक एडमिट मिले। 24 घंटे तक दोनों को यहीं रखा गया। डोनर आयुष को वहां से मेड लाइफ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों की पूछताछ में कई इनपुट सामने आए हैं। पुलिस ने शहर के 3 बड़े अस्पतालों में छापेमारी की। 3 अन्य अस्पताल में भी टीम गई। तीन अस्पतालों के संचालकों को हिरासत में लिया गया।

आहूजा हॉस्पिटल के संचालक ने प्रिया हॉस्पिटल में किडनी लेने वाले मरीज को भर्ती करा दिया। मामला खुला तो पुलिस प्रिया सरोज हॉस्पिटल पहुंची।  पुलिस टीम परिजनों से पूछताछ कर रही है। पुलिस की टीमें डोनर और किडनी लेने वाले दोनों मरीजों तक पहुंच गई है। टीमें लगातार छापेमारी और जांच-पड़ताल कर रही हैं। जल्द ही पूरे सिंडीकेट को जेल भेजा जाएगा।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 10 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 11 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 20 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील