अल्ट्रासाउंड केंद्र पर स्वास्थ्य विभाग की रेड, दलाल गिरफ्तार 

बहादुरगढ़ । स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बहादुरगढ़ में रेड कर गर्भवती महिला को लिंग जांच के लिए लेकर आए दलाल को 22 हजार से ज्यादा की राशि समेत गिरफ्तार कर लिया है। टीम ने अल्ट्रासाउंड केंद्र पर भी छापेमारी की और यहां से सबूत जुटाने के प्रयास में लगी है।
गुरुग्राम के स्वास्थ्य विभाग टीम को सूचना मिली थी कि बहादुरगढ़ में रहने वाला उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले के सरायमकरकौला का राजेश पैसे लेकर भ्रुण लिंग जांच करवाता है। वहां से नोडल ऑफिसर डा. अनिल गुप्ता व महिला चिकित्सक डा. शिखा जिंदगी की टीम ने गर्भवती महिला को बनावटी ग्राहक बनाया और राजेश से संपर्क कराया। राजेश ने लिंग जांच के बदले 25 हजार रुपये मांगे। सौदा तय होने के बाद टीम ने महिला को 25 हजार रुपये दिए। राजेश महिला को लेकर बहादुरगढ़ आया। गुरुग्राम से टीम भी सीआइए की टीम को साथ लेकर चल पड़ी। दलाल राजेश ने बहादुरगढ़ में डा. प्रिया सोलंकी अल्ट्रासाउंड केंद्र पर महिला की जांच करवाई। इसके बाद सुरेंद्र नाम के शख्स से रिपोर्ट मिलने की बात कही। इधर टीम तैयार थी। राजेश जैसे ही निकला तो उसे काबू कर उसके पास से 22 हजार 800 रुपये बरामद हुए। 2200 रुपये राजेश ने अल्ट्रासाउंड केंद्र पर दिए थे। अल्ट्रासाउंड केंद्र की संचालक महिला चिकित्सक ने इस मामले से अनभिज्ञता जताई, मगर विभाग की टीमें उसकी भूमिका की जांच कर रही हैं। यहां का पूरा रिकार्ड चेक किया जा रहा है। कुछ दस्तावेज तो मिले हैं। मगर टीम अभी जुटी है। उधर, इस मामले में सुरेंद्र नाम के शख्स का नाम आया है, वह परनाला का रहने वाला बताया गया है।
पीएनडीटी, झज्जर की नोडल आफिसर डा. अचल त्रिपाठी का कहना है कि दलाल को काबू कर उससे पैसे बरामद कर लिए हैं। वह महिला को इस केंद्र पर जांच के लिए लेकर आया। बाद में रिपोर्ट देने की बात कही थी। अभी अल्ट्रासाउंड केंद्र की जांच चल रही है।

Related Posts

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

नई दिल्ली। एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर हाई कोर्ट ने रोक लगाई है। दिल्ली उच्च न्यायालय से राष्ट्रीय फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) को अधिक शुल्क की वसूली…

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

अंबिकापुर। निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर का भंडाफोड़ हुआ है। कलेक्टर अजीत वसंत के निर्देश पर जिले के निजी अस्पतालों में जांच अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 4 views
निजी अस्पताल में फर्जी डॉक्टर दूसरे की डिग्री पर कर रहा था इलाज

मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 6 views
मगध फार्मा के प्रतिष्ठान और गोदाम का लाइसेंस रद्द

फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 5 views
फार्मा कंपनियों पर एनसीबी का शिकंजा, सात राज्यों तक फैला था नेटवर्क

जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 7 views
जेनेरिक दवा पर ब्रांडेड लेबल लगा बिक्री करने वालों के ठिकानों पर रेड

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 15 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़