दवा फैक्ट्री पर मारा छापा, प्रतिबंधित 3.12 लाख कैप्सूल जब्त, मालिक समेत चार अरेस्ट

बरनाला (पंजाब)। दवा फैक्ट्री में बिना लाइसेंस के प्रतिबंधित दवाइयां बनाने पर छापेमारी की गई है। यह फैक्ट्री अवैध बताई गई है। टीम ने मौके से बरामद किए कैप्सूल के सात तरह के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए हैं। इसके साथ ही फैक्ट्री मालिक समेत चार लोगों को गिरफ्तार भी किया गया है।

यह है मामला

एसटीएफ पंजाब और बरनाला पुलिस ने संयुक्त ऑपरेशन चलाकर एक अवैध रूप से चल रही दवा फैक्टरी पर रेड की। डीएसपी सतवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने मौके से प्रतिबंधित 3.12 लाख कैप्सूल जब्त किए हैं। इनका इस्तेमाल नशे के रूप में किया जाता है। आरोपी फैक्टरी मालिक समेत कुल चार लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिना लाइसेंस के प्रतिबंधित कैप्सूल का निर्माण

सूचना मिली थी कि बरनाला के नाइवाला रोड पर अलजान फार्मास्युटिकल प्राइवेट लिमिटेड नामक फैक्टरी में प्रतिबंधित कैप्सूल का निर्माण किया जाता है। इसके पास कैप्सूल बनाने का लाइसेंस नहीं है। कई और दवाएं भी यहां बिना मंजूरी के तैयार की जा रही हैं।

सूचना के तहत बरनाला पुलिस ने एसटीएफ टीम के साथ मिलकर और ड्रग ऑफिसर बरनाला को साथ लेकर फैक्टरी पर छापा मारा। रेड के दौरान 95 हजार प्रतिबंधित कैप्सूल बरामद हुए। इन कैप्सूलों के संबंध में उनके पास कोई रिकॉर्ड या मंजूरी नहीं मिली। इसके अलावा इसी प्रकार के अन्य 2.17 लाख अन्य कैप्सूल भी बरामद किए गए हैं। इनकी कीमत लगभग 1.16 करोड़ रुपये है।

कच्चा माल व नकली मुहरें बरामद

पुलिस को फैक्टरी से अवैध कैप्सूल, कैप्सूल बनाने का कच्चा माल, नकली मोहरें मिली भी हैं। इस मामले में कुल आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इनमें से फैक्ट्री मालिक शिशु पाल समेत दिनेश बंसल, लव कुश यादव, सुखराज सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से एक महिंद्रा पिकअप गाड़ी भी बरामद की गई है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए