अवैध नर्सिंग होम व क्लीनिक पर छापा, ताला बंद कर भागे संचालक

मुशहरी। बिहार के मुजफ्फरपुर में अवैध नर्सिंग होम और क्लीनिकों पर छापेमारी की गई। इस दौरान सभी में हड़कंप का माहौल देखा गया.

जानकारी अनुसार नरौली स्थित सहारा क्लीनिक में पहले टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान संचालक गायब मिले। इसके बाद टीम बैकटपुर स्थित सिटी हॉस्पिटल पहुंची।

टीम के पहुंचने से पहले ही नर्सिंग होम का संचालक ताला जड़ कर फरार हो गया। वहीं नरौली कोइली स्थित पांडेय क्लीनिक में 24 घंटे इमरजेंसी सेवा का बोर्ड लगा पाया। संचालक परिमल कुमार पांडेय से कागजात की मांग की गई। वे कोई कागजात नहीं दिखा सके।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि सभी को कागजात के साथ पीएचसी पर बुलाया गया है। कागजात सही नहीं होने पर अगले दिन एफआईआर होगी।

Related Posts

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 2 views
कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 2 views
न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 2 views
ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 2 views
फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 17, 2026
  • 4 views
यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 14 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए