अवैध पैथोलॉजी संचालकों पर होगी कार्रवाई

वाराणसी। सगड़ी तहसील क्षेत्र में कई पैथोलॉजी और क्लीनिक अवैध तरीके से चलाए जा रहे हैं। बिना डिग्री लिए चिकित्सक गलत रिपोर्ट और गलत दवा देकर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे हंै। क्षेत्रीय चिकित्सा प्रभारियों ने इनकी रिपोर्ट तैयार कर सीएमओ को भेज दी है।
गौरतलब है कि जनपद के अजमतगढ़ और हरैया ब्लॉक के बाजारों और गांव के चौराहों पर अवैध रूप से चल रही पैथोलॉजी लैब व बिना डिग्री वाले चिकित्सक गलत रिपोर्ट और दवा देकर कई लोगों की जान ले चुके हैं। ऐसी स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अजमतगढ़ के चिकित्सा प्रभारी डा. शौकत अली ने कहा कि अजमतगढ़ ब्लॉक में कई दर्जन ऐसी पैथोलॉजी हैं जो मानक के विपरीत हैं। इनके यहां ट्रेंड लोग कार्यरत नहीं हैं। कुछ फर्जी डॉक्टर भी हैं जो गरीब जनता का शोषण कर रहे हैं। इसकी जानकारी हमने सीएमओ को लिखित रूप से दे दी है। जीयनपुर, लाटघाट, सतना, सुरैना, कांखभार, महुला आदि ऐसे स्थान हैं जहां पुडिय़ा देने वाले फर्जी चिकित्सक हैं। इन लोगों द्वारा गलत दवा देकर किडनी, हार्ट, ब्लड प्रेशर आदि रोगों के मरीज बनाया जा रहा है। वहीं, हरैया ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी देवानंद यादव ने बताया कि चांदपट्टी, भीमबर, रौनापार, बेलकुंडा, हाजीपुर, हैदराबाद आदि जगह पर इस तरह की शिकायतें हैं। इनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 15 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 25 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 19 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 15 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 27 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए