देशभर में मिलेंगी सस्ती दवाएं

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने सन् 2020 तक देशभर में 2,500 और जन औषधि स्टोर खोलने की योजना बनाई है। इन औषधि स्टोर पर आमजन को बाजार से बेहद कम दामों पर दवाइयां मिलेंगी। फिलहाल, देश में 5 हजार से अधिक औषधि स्टोर चल रहे हैं। सरकार ने हर ब्लॉक में सस्ती दवाओं की कम से कम एक दुकान खोलने की योजना तैयार की है।
केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख एल मांडविया ने कहा कि देशभर में ‘प्रधानमंत्री भारतीय जनौषधि परियोजना’ के तहत जन औषधि केंद्रों की संख्या 5000 से ऊपर पहुंच गई है। 2020 तक देशभर में ऐसे 2,500 और स्टोर खोलने की योजना है। हमारा लक्ष्य हर प्रखंड स्तर पर कम से कम एक जन औषधि दुकान स्थापित करना है। मंडाविया ने लोगों से जरूरत की दवा नजदीक के जन औषधि केंद्र से खरीदने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन केंद्रों से दवा सस्ती पड़ती है। इसका फायदा जनता को मिलना चाहिए। मंत्री ने कहा कि आज मरीज के इलाज में 70 प्रतिशत धन दवाओं पर खर्च होता है। सामान्य गुण की दवाओं की मांग बढ़ रही है। जन औषधि केंद्र से हर रोज 10 से 15 लाख लोग दवाएं ले रहे हैं। प्रधानमंत्री भारतीय जनौषधि परियोजना के तहत ऐसी दुकानों पर 800 से अधिक दवाएं और आपरेशन में काम आने वाले 154 चिकित्सा सामान उपलब्ध कराए जाते हैं।

Related Posts

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

अमृतसर (पंजाब)। नशा मुक्ति केंद्रों में दवाओं का खेल सामने आया है। 4 रुपये की गोली 250 तक में बेचने की जानकारी मिली है। सूचना पर आयकर विभाग ने अमृतसर…

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (छत्तीसगढ़)। दवा दुकानों पर औषधि प्रशासन की टीम ने कार्रवाई की है। केल्हारी और मनेंद्रगढ़ क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया। कई स्टोर पर पंजीकृत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
नशा मुक्ति केंद्रों में खेल, 4 रुपये की गोली 250 में बेची

दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 8 views
दवा दुकानों पर गायब मिले फार्मासिस्ट, तीन स्टोरों को बंद कराया

ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 10 views
ताकतवर एंटीबायोटिक बेअसर, नई दवा के मेल से राहत

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 26 एक्सपायर्ड दवाएं जब्त

कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

  • By Desk
  • October 29, 2026
  • 6 views
कैंसर की दवाएं हो गईं सस्ती, 93 फीसदी तक घटी कीमत

दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC

  • By Desk
  • October 28, 2026
  • 18 views
दवा की MRP और रिटेलर की खरीद कीमत में भारी अंतर : SC