अस्पताल में महिला की मौत, शव रख प्रदर्शन कर रहे ग्रामीण 

हनुमानगढ़ (राजस्थान)। जिले के रावतसर कस्बे में न्योलखी बस स्टैंड स्थित डॉ. हनुमानसिंह नेहरा मेमोरियल हॉस्पिटल के बाहर ग्रामीण और परिजन 36 घंटे बाद भी शव के साथ धरने पर बैठे हैं। उपचार के दौरान महिला की मौत हो जाने को लेकर गुस्साए ग्रामीण और परिजन चिकित्सकों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शव के साथ धरने पर बैठे हैं। चिकित्सालय में लगे ऑपरेशन शिविर के दौरान विवाहिता की मौत हो गई थी। इससे गुस्साए परिजनों ने अस्पताल के समक्ष शव रखकर धरना शुरू कर दिया। वे चिकित्सकों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। मौके पर पहुंचे पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों को समझाया। कई दौर की वार्ता हुई लेकिन ग्रामीण एवं परिजन नहीं मानें। ग्रामीण चिकित्सकों की गिरफ्तारी पर अड़े हुए हैं।
यही कारण है कि खुले आसमान में सर्द रात में भी ग्रामीण व परिजन शव के साथ धरने पर बैठे रहे। मृतका के परिजनों ने अस्पताल संचालक, चिकित्सकों आदि की गिरफ्तारी से पहले धरना समाप्त करने व पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। पुलिस ने परिवाद के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों की लापरवाही से महिला की मौत हुई है।
एसडीएम ने शीघ्र नियमानुसार कार्यवाही का भरोसा दिलाया और विरोध प्रदर्शन के दृष्टिगत पुलिस व प्रशासन ने डॉ. नेहरा हॉस्पीटल को सीज कर दिया। वहां भर्ती मरीजों को पहले सीएचसी की एम्बूलेंस में पहले जिला चिकित्सालय रेफर किया गया। फिर अस्पताल सीज किया गया।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 6 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 16 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 18 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 14 views
फार्मा कंपनी के रिएक्टर में ब्लास्ट होने से पांच लोगों की मौत