फार्मासिस्टों को कौंसिल चुनाव के लिए 19 तक भेजने होंगे बैलेट पेपर 

बठिंडा। पंजाब फार्मेसी कौंसिल के चुनाव तय हो गए हैं, जिसके तहत सभी फार्मासिस्टों को अपने-अपने बैलेट पेपर चंडीगढ़ कार्यालय में 19 जनवरी, 2019 तक भेजने होंगे। इस संबंध में रिटेल केमिस्ट एसोसिएशन की जनरल बैठक का आयोजन किया गया। एसोसिएशन प्रधान अशोक बालियांवाली की अगुवाई में हुई इस बैठक में जिला केमिस्ट एसोसिएशन मानसा के जिला प्रधान राकेश कुमार व रमेश गर्ग जिला चेयरमैन बठिंडा विशेष तौर पर उपस्थित हुए। बैठक के दौरान आरसीए प्रधान अशोक बालियांवाली ने समस्त केमिस्टों का स्वागत करते हुए बताया कि पंजाब फार्मेसी कौंसिल के उक्त चुनावों में पहली बार पंजाब कैमिस्ट एसोसिएशन (पीसीए) के चार सदस्य चुनाव मैदान में हैं। जिनमें गुरबख्श चावला (वर्किग प्रेसिडेंट, पीसीए) सीरियल नंबर 5, राकेश कुमार ङ्क्षजदल (जिला कैमिस्ट एसोसिएशन प्रधान मानसा) सीरियल नंबर 18, सुरिंदर शमर (चेयरमैन पीसीए) सीरियल नंबर 24 व तेजिंदर पाल  (चेयरमैन डीसीए जालंधर) सीरियल नंबर 25 व समस्त फार्मासिस्टों को उक्त उम्मीदवारों को वोट देकर विजेता करके पंजाब फार्मेसी कौंसिल में भेजने की अपील की गई है।

बैठक में उपस्थित जिला केमिस्ट एसोसिएशन मानसा के जिला प्रधान राकेश कुमार, उम्मीदवार फार्मेसी कौंसिल ने समस्त कैमिस्टों को अपील करते हुए कहा कि पहली बार पीसीए के चारों उम्मीदवार मैदान में है व सभी कैमिस्टों को चाहिए कि वह अपनी एक एक वोट उक्त उम्मीदवारों के बैलेट पेपर पर बताए गए सीरियल नंबर पर चिह्न अंकित करके उनको कामयाब करें। इस दौरान जिला प्रधान बठिंडा नंदलाल कांसल व जिला महासचिव गुप्ता ने कहा कि सभी कैमिस्ट अपनी एक-एक वोट केमिस्ट भाईचारे से संबंधित चुनाव मैदान में उतरे उम्मीदवारों को ही दें। उन्होंने बताया कि कैमिस्टों की अलग समस्याएं हैं व सरकारी फार्मासिस्टों की अलग समस्याएं हैं। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी फार्मासिस्ट जो केमिस्ट की दुकानें चलाते हैं, वह अपने व्यापार की बेहतरी के लिए अपने चारों उम्मीदवारों को बैलेट पेपर पर चिह्न अंकित करके उन्हें कामयाब करें।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 24 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज