अस्पताल में हंगामा, नर्सों ने काम छोड़ हड़ताल की

मदीना, रोहतक (हरियाणा)। मदीना गांव के सामान्य अस्पताल में कार्यरत स्टाफ नर्सों ने काम छोड़ हड़ताल कर दी। इस दौरान उन्होंने एसएमओ व अन्य चिकित्सकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसी अनहोनी को देखते हुए एसएमओ अस्पताल से निकल गए। दोपहर बाद सीएमओ डॉ. अनिल बिरला मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्टाफ नर्सों के साथ बातचीत करने के बाद उन्हें धरने से उठा दिया। नर्सिंग एसोसिएशन की स्टेट सेक्रेटरी सुदेश चौधरी ने बताया कि जब तक एसएमओ नर्सों से माफी नहीं मांगेंगे, तब तक अस्पताल में नर्सें काम नहीं करेंगी। इस दौरान अस्पताल में पुलिस भी तैनात रही।
बता दें कि मदीना सरकारी अस्पताल में फिलहाल 10 स्टाफ नर्स तैनात हैं। इसमें सात ड्यूटी पर हैं जबकि अन्य डेपुटेशन या छुट्टी पर हैं। यहां कार्य करने वाली स्टाफ नर्सों का कहना है कि एसएमओ उनके साथ बदतमीजी से पेश आता है। हमेशा दबाव बनाता है। जो काम उनके लेवल का नहीं है वह काम करने को दिया जाता है। वे मना करती हैं तो तनख्वाह रोक लेता है। नर्सों ने सुबह ड्यूटी पर आने के कुछ समय बाद अस्पताल परिसर में धरना दे दिया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की गई। नर्स पूनम का कहना है कि वे मानसिक रूप से परेशान हैं। उनसे अधिकतर वह काम करने के लिए बोला जाता है जो उनके लेवल का नहीं है। मना करते हैं तो तनख्वाह रोक ली जाती है। नर्स प्रोमिला ने बताया कि चिकित्सक खुद ड्यूटी न कर ज्यादा काम उनसे करवाते हैं। लेडी डॉक्टर होने के बाद भी उन्हें डिलीवरी के लिए बोला जाता है। मानसिक रूप से दबाव बनाने की कोशिश हो रही है जिससे उनका नौकरी कर पाना मुश्किल है। धरने के दौरान अनेक मरीज अस्पताल में आए जिन्हें बगैर दवा लिए ही वापस लौटना पड़ा। उधर, एसएमओ डॉ. जोगेंद्र का कहना है कि कोई भी झगड़ा नहीं है। वे फिलहाल मानसिक रूप से थोड़ा डिस्टर्ब हैं।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 19 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक