अहमदाबाद में नकली दवा कारोबार का भंडाफोड़

अहमदाबाद, दिनेश ठक्कर। पिछले दिनों राजस्थान में नकली दवा कारोबार का पर्दाफाश हुआ था। इस धंधे के तार गुजरात राज्य तक जुड़े मिलने पर राजस्थान एफडीसीए ने गुजरात एफडीसीए को जानकारी दी। जिसके चलते यहां कई स्थानों पर छापेमारी की गई।
राजस्थान एफडीसीए ने विगत दिनों जयपुर की दर्श फार्मा नामक दुकान पर रेड की। जांच के दौरान यहां नकली दवाइयां मिली। यह भी पता चला कि यह फर्म गुजरात में भी थोक के दाम नकली दवाइयां सप्लाई करती है। इस मामले में राजस्थान एफडीसीए ने गुजरात एफडीसीए को जानकारी दी थी। गुजरात एफडीसीए ने अहमदाबाद के शारदा मेडिकल स्टोर और आराध्य मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की।
एफडीसीए के कमिश्नर डा. एच.ओ. कोसिया ने बताया कि उक्त दोनों फर्मों पर बीपी की दवा losar-H को नकली पाया गया। दोनों फर्म नकली दवा बेच रही थी। इनको जयपुर की दर्श फर्म नकली दवा सप्लाई करती थी। छापेमारी के दौरान दोनों मेडिकल स्टोर्स से कुल 37500 नकली गोलियां जब्त की गई। इनके सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए गए हैं। Torrenet pharma की losar-H टेबलेट जिसका एमआरपी 174 रुपए है, जिन्हें आधे दाम पर बेचा जाता था। जयपुर की दर्श फार्मा यह नकली दवाई दिल्ली से खरीद कर थोक के दाम में बेचती थी। गुजरात एफडीसीए और राजस्थान एफडीसीए ने मिलकर नकली दवा कारोबार पर अंकुश लगाने की बात कही है।

Related Posts

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

नई दिल्ली। डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम जारी कर दिया गया है। दांतों के डॉक्टर को अब मरीजों की पर्ची पर कई जानकारियां लिखनी होंगी। राष्ट्रीय दंत आयोग (एनडीसी) ने…

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

मोगा (पंजाब)। मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में संदिग्ध दवाइयां मिली हैं। इन दवाओं को टीम ने जब्त कर लिया है। नशे के अवैध कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
डेंटिस्ट्स के लिए नया नियम, दवा कंपनियों के पैड पर रोक

मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 6 views
मेडिकल स्टोर पर छापेमारी में मिली संदिग्ध दवाइयां जब्त

लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 4 views
लाइसेंस बगैर संचालित मेडिकल स्टोर पर रेड, दवाएं सील

नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
नकली दवा की कूरियर से स्मगलिंग, 12 कंपनियां रडार पर

पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

  • By Desk
  • October 26, 2026
  • 5 views
पेट के कैंसर की नई दवा से मौत का जोखिम 53 प्रतिशत घटा

रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए

  • By Desk
  • October 25, 2026
  • 15 views
रजिस्ट्रेशन के बिना चल रहा अस्पताल सील, तीन को नोटिस थमाए