आई कैंप में 15 आपरेशन सभी बने अंधेपन का शिकार

अंबाला। गत 15 वर्षों से मन्नु मार्किट अंबाला छावनी में सर्व कल्याण आंखों का चेरीटेबल अस्पताल नेत्र निकारों का निवारण कर रहा था। वर्ष 2013 में सरकार से कैंप लगा जनहित कार्य करने की अनुमति मांगी परंतु सरकार ने अस्पताल का निरीक्षण करवाने की बात कह फाइल वापिस कर दी। ऐसे में जहां न तो अस्पताल का निरीक्षण करवाया न सरकार को दोबारा पत्राचार किया। कैंप लगाने शुरू कर दिए, वह भी बिना प्रशासनिक अनुमति के, इलाज भी चेरीटेबल न होकर खर्चीला था। परंतु बड़े अस्पतालों से कम था, सो चुपचाप दुकानदारी चल निकली। प्रशासन ने भी फाइल वापिसी के बाद आवेदक की गतिविधियों पर नजर न रखी।

हाल ही में कैंप के माध्यम से ही 15 लोगों को मोतियाबिंद के लिए आपरेट किया गया। प्रत्येक से 7 से 8000/- रुपए लिए गए। आंखों की पट्टी खोलने एक के बाद एक ने दिखाई न देने अंधेरा छा जाने की शिकायत की। चिकित्सक चरणजीत ने सभी को निजी चाहनों से अपनी निगरानी में पी.जी.आई. चंडीगढ़ भेजा तथा स्वयं भी वहां पहुंचे। मामला मीडिया के संज्ञानमें आया तो स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज भी पी.जी.आई. पहुंचे। मरीजों का हाल चाल जाना। पूरा इलाज सरकारी खर्चें पर करवाने का आदेश देते हुए चेरीटेबल अस्पताल की पूरी जांच करने की कार्यवाही अंजाम देने को कहा। प्रत्येक को दोबारा आपरेशन के बाद 13 लोगों को अस्पताल से घर भेज दिया। इन सभी को हल्का-हल्का दिखना शुरू हो गया। शेष 2 अभी उपचाराधीन हैं। सभी की रोशनी वापिस आने में समय लगेगा।

स्वास्थ्य विभाग ने चेरीटेबल अस्पताल में निरीक्षण कर, संक्रमण का कारण जांचने हेतु उपकरण, दवाइयां, ओ.टी. के सैंपल सील कर जांच शुरू कर दी है। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि दोषियों का पता चलने पर किसी को बक्शा नहीं जाएगा।

  • Related Posts

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 7 views
    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 7 views
    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 16 views
    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए