आयुर्वेदिक फैक्टरी पर मारा छापा, नकली दवाएं सील

फर्रुखाबाद(उप्र)। आयुर्वेदिक फैक्टरी पर छापामारी कर नकली दवाएं सील करने का समाचार है। शहर के सातनपुर मंडी रोड स्थित आयुर्वेदिक फैक्ट्री में निरीक्षण के दौरान दवाएं जांच में अमानक पाई गई। इन्हें सील कर दिया गया है। आगामी आदेशों तक इन दवाओं को प्रतिबंधित कर इनके निर्माण व बिक्री पर रोक लगा दी गई।

यह है मामला

जनपद सीतापुर व बनारस में आयुर्वेदिक दवाइयांं अधोमानक पाई जाने पर शासन से जांच के आदेश दिए थे। इस पर जिलाधिकारी डॉ.वीके सिंह ने जांच कमेटी गठित की। छापामारी टीम में क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. सर्वेश कुमार, होम्योपैथिक चिकित्साधिकारी डॉ.दीप्ति त्रिवेदी, औषधि निरीक्षक रजत कुमार व सीओ मोहम्मदाबाद अरुण कुमार को शामिल किया गया।

बायना प्लस कैप्सूल व बायना ऑयल सील

गठित टीम ने सातनपुर मंडी रोड स्थित फैक्टरी मेसर्स अक्षय आयुर्वेदिक भवन में छापा मारा। जांच के दौरान कोई एलोपैथिक दवाएं व कच्चा मैटीरियल नहीं मिला। मौके पर मिले 1260 बायना प्लस कैप्सूल व 32 बोतल बायना ऑयल दो कार्टून में सील कर फर्म संचालक को सौंप दिए गए।

अग्रिम आदेशों तक दवाओं को प्रतिबंधित करते हुए निर्माण व बिक्री पर रोक लगा दी गई। औषधि निरीक्षक रजत कुमार पांडेय ने बताया कि सीतापुर व बनारस में अमानक मिले बायना प्लस कैप्सूल व बायना ऑयल को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

Related Posts

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों से अस्पतालों में इलाज की दरें अंग्रेजी और स्थानीय भाषा में प्रमुखता से प्रदर्शित करवाने को कहा।

दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस अब ONDLS पोर्टल से जुड़े: DCC की सिफारिश

DCC ने दवा लाइसेंस की रिटेंशन फीस को ONDLS से जोड़ने की सिफारिश की; रिटेल-होलसेल लाइसेंस पर एक समान सीमा से इनकार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
NMC ने मेडिकल शिक्षा के 2023 के मानक नियम वापस लिए, डिस्क्लोजर रिपोर्ट रहेगी जरूरी

अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
अस्पतालों में इलाज की दरें दिखाना जरूरी, केंद्र ने राज्यों को लिखा पत्र

स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 7 views
स्वदेशी मेडिकल डिवाइस बनाने के लिए ICMR ने चुने सात संस्थान, पांच IIT शामिल

देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
देश में बनेगा स्वदेशी 32-स्लाइस CT स्कैनर, TDB ने पैनेसिया मेडिकल से किया करार

हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन

  • By admin
  • October 20, 2026
  • 8 views
हावड़ा में NHM के तहत फार्मासिस्ट के 9 पदों पर भर्ती, 31 अक्टूबर तक आवेदन