आयुर्वेद में डिग्री लेना पड़ेगा महंगा 

जयपुर। अगर आप राज्य में आयुर्वेद की पढ़ाई करना चाह रहे हैं तो इसके लिए अपनी जेब ढीली करनी पड़ेगी। दरअसल, बीएएमएस की फीस बढ़ा दी गई है। निजी संस्थानों में जहां बीएएमएस की फीस 1 लाख 20 हजार रुपए थी, उसे बढ़ाकर अब दो लाख रुपए कर दिया गया है। पीजी कोर्स के लिए भी सालभर की फीस 2 लाख 25 हजार रुपए तय कर दी गई है। यह निर्णय न्यायमूर्ति एस.एन.भार्गव की अध्यक्षता में गठित फीस निर्धारण कमेटी की बैठक में लिया गया है। आयुर्वेद एवं भारतीय चिकित्सा विभाग के संयुक्त शासन सचिव महेन्द्र प्रकाश शर्मा की ओर से फीस के आदेश जारी कर दिए गए हैं। ये आदेश इसी सत्र 2017-18 से लागू होंगे। उधर, सेन्ट्रल काउंसिल ऑफ इंडियन मेडिसन (सीसीआईएम) नई दिल्ली के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान में राज्य के निर्वाचित अध्यक्ष वैद्य रघुनंदन शर्मा ने कहा कि फीस बढ़ाने के साथ ही निजी संस्थानों में छात्रों को गुणवत्ता से युक्त शिक्षा देने के लिए स्टाफ, उपकरण एवं इन्फ्रास्ट्रक्चर पूरा होना चाहिए।

Related Posts

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

हैदराबाद। अंडाणु दान से जुड़े कथित रैकेट का खुलासा हुआ है। पुलिस ने अंतरराज्यीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। आरोप है कि महिलाओं को भर्ती कर उनका व्यावसायिक शोषण किया…

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

बेलगावी (कर्नाटक)। मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले हैं। उप लोकायुक्त जस्टिस बी. वीरप्पा ने बेलगावी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (BIMS) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अंडाणु दान के नाम पर कथित रैकेट का भंडाफोड़

मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
मेडिकल इंस्टीट्यूट में जांच के दौरान एक्सपायर इंजेक्शन मिले

हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
हेल्थ सप्लीमेंट बेचने के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, दो अरेस्ट

अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

  • By Desk
  • November 2, 2026
  • 2 views
अवैध क्लीनिक चला रहे 9 फर्जी डॉक्टर रेड के दौरान अरेस्ट

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 10 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस