‘इंट्रानेजल’ वैक्सीन की तीन लाख खुराक अस्पतालों में भेजी गई

Intranasal Covid Vaccine: भारत बायोटेक ने जानकारी दी है कि इंट्रानेजल वैक्सीन (Intranasal Covid Vaccine) की तीन लाख खुराक अस्पतालों में भेजी गई। भारत बायोटेक के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा एल्ला ने इस संबंध में जानकारी दी है। बेंगलूरु में एक स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना के लिए विस्कॉन्सिन विश्वविद्यालय से संबद्ध ‘मेडिसन ग्लोबल हेल्थ इंस्टिट्यूट’ और एल्ला फाउंडेशन के बीच द्विपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए गए थे। कृष्णा एल्ला ने कहा कि हमने दो दिन पहले कुछ अस्पतालों को दुनिया के पहले इंट्रानेजल कोविड-रोधी टीके की तीन लाख खुराक भेजी हैं।

इंट्रानेजल वैक्सीन (Intranasal Covid Vaccine) की कीमत 

नाक के द्वारा दी जाने वाली इस वैक्सीन को भारत में गणतंत्र दिवस के मौके पर 26 जनवरी को लॉन्च किया गया था। इंट्रानेजल इस वैक्सीन की कीमत प्राइवेट अस्पतालों के लिए 800 रुपये और भारत सरकार और राज्य सरकारों को आपूर्ति के लिए 325 रुपये तय की गई है।

दवाओं की मानक गुणवत्ता सुनिश्चित

भारत बायोटेक के कार्यकारी अध्यक्ष ने भारतीय दवाओं के संबंध में एक गुणवत्ता, एक मानक को सुनिश्चित करने के लिए सभी राज्य दवा नियामक निकायों को केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) के साथ विलय करने का भी सुझाव दिया।

इससे पहले भारत बायोटेक के कार्यकारी अध्यक्ष कृष्णा एल्ला ने इंट्रानेजल वैक्सीन को ‘ग्लोबल गेम चेंजर’ करार देते हुए कहा था कि हमें इंट्रानेजल वैक्सीन तकनीक और डिलीवरी सिस्टम में ग्लोबल गेम चेंजर iNCOVACC की मंजूरी की घोषणा करते हुए गर्व हो रहा है। कोविड-19 टीकों की मांग में कमी के कारण, हमने यह सुनिश्चित करने के लिए इंट्रानेजल टीकों में उत्पाद विकास जारी रखा है कि हम भविष्य के संक्रामक रोगों के लिए प्लेटफॉर्म प्रौद्योगिकियों के साथ अच्छी तरह से तैयार हैं।

बता दें कि इंट्रानेजल वैक्सीन iNCOVACC को वाशिंगटन विश्वविद्यालय, सेंट लुइस के साथ पार्टनरशिप में विकसित किया गया था। इस वैक्सीन को लगाने के लिए सीरिंज, सुई, अल्कोहल वाइप्स, बैंडेज आदि की आवश्यकता नहीं होती है। इसे नाक के द्वारा दिया जाता है। कोविन वेबसाइट पर जाकर इंट्रानेजल वैक्सीन की खुराक के लिए अपॉइंटमेंट बुक किया जा सकता है।

बिहार के छह और मेडिकल कॉलेजों में होगी कैंसर की कीमोथेरेपी

https://medicarenews.in/news/35556

 

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 11 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट