बुखार, कैंसर, हार्टअटैक सहित देश भर में बढ़ी 74 दवाईयों की कीमत

NPPA: राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने देश भर में बुखार कैंसर और हार्टअटैक सहित 74 दवाईयों की कीमत बढ़ा दी है। अब नई MRP पर ये दवाईयां बाजार में उपलब्ध होगी। 56 दवाओं की अधिकतम कीमतें और 18 दवाओं की खुदरा कीमतें (MRP) तय की गई हैं। पहले से ही महंगाई की मार झेल रही आम जनता पर दवाईयों कीमत बढ़ने से जोरदार झटका लगा है।

इन बीमारियों की दवाएं मिलेगी महंगी : NPPA

बढ़ती कीमतों के बाद अब एलर्जी, हृदय रोग, कैंसर, अल्सर, माइग्रेन, सर्दी, जुकाम, बुखार, एंटीबायोटिक दवाओं सहित फंगल इन्फेक्शन की दवाएं और इंजेक्शन महंगे मिलेंगे। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) के उपनिदेशक महावीर सैणी ने अधिसूचना जारी करके जानकारी दी है कि 74 दवाइयों के कीमतों में बदलाव किया जा रहा है। दवा नियामक ने कीमतों में यह संशोधन औषधि (कीमत नियंत्रण) आदेश-2013 के तहत किया है। कुछ दवाओं की खुदरा कीमतें, कुछ की अधिकतम कीमतें तय की गई हैं।

देश भर में बढ़ी 74 दवाईयों की कीमत

हर साल 10 प्रतिशत दवाओं की कीमत बढ़ेगी 

औषधि आदेश (DPCO) 2013 के तहत अनुसूची एक में शामिल आवश्यक दवाओं का अधिकतम मूल्य प्राधिकरण तय करता है। जो दवाएं मूल्य नियंत्रण के तहत नहीं आती हैं, उसके निर्माताओं को सालाना 10 प्रतिशत खुदरा कीमतें बढ़ाने की अनुमति है।

इससे पहले राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ने एमॉक्सिसिलिन और क्लेवुलेनिक एसिड के एंटीबायोटिक इंजेक्शन, डायबिटीज, वैंकोमाइसिन, दमा के रोग में इस्तेमाल होने वाली सैल्बुटेमोल, कैंसर की दवा ट्रैस्टुजुमैब, दर्द निवारक दवा Ibuprofen और बुखार में दी जाने वाली Paracetamol को अपनी लिस्ट में शामिल करते हुए इन दवाओं की कीमत घटाई थी।

बिहार के छह और मेडिकल कॉलेजों में होगी कैंसर की कीमोथेरेपी

https://medicarenews.in/news/35556

गौरतलब है कि राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) साल 1997 में स्थापित राष्ट्रीय औषधि मूल्य-निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) औषधि उत्पादों की कीमतें निर्धारित और संशोधित करने के साथ ही डीपीसीओ के प्रावधानों को लागू करने और नियंत्रित दवाओं की कीमत पर नजर रखने का काम करता है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA) ही दवाओं की कीमत बढ़ाने और घटाने का काम करता है।

‘इंट्रानेजल’ वैक्सीन की तीन लाख खुराक अस्पतालों में भेजी गई

https://medicarenews.in/news/35561

 

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 7 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 6 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 7 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 6 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 4 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 14 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक