उंगली हिलाने पर दर्द हो तो समझिए आपको है Type 2 Diabetes का खतरा

दुनियाभर में करीब 42.5 करोड़ की आबादी डायबीटीज का शिकार है। सोचिए कि यह बीमारी कितना गंभीर रूप ले चुकी है और कितनी तेजी से पांव पसार रही है। शहर ही नहीं बल्कि गांवों में भी अब यह बीमारी तेजी से फैल रही है। वैसे तो अब डायबीटीज के ट्रीटमेंट के लिए कई तरह की दवाइयां और इलाज आ गए हैं। लेकिन फिर भी इस बीमारी को लेकर एहतियात बरतने की सख्त जरूरत है।

डायबीटीज की वजह से हार्ट डिजीज स्ट्रोक का खतरा

अगर सही समय पर डायबीटीज का इलाज न किया जाए तो दिल से जुड़ी बीमारियां और स्ट्रोक तक का खतरा रहता है। लिहाजा डायबीटीज खासकर टाइप 2 डायबीटीज के अगर शुरुआती लक्षणों का पता चल जाए तो ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल करना आसान हो जाता है। बार-बार पेशाब आना, बहुत ज्यादा प्यास लगना, मुंह में चिपचिपापन रहना, पसीने में बदबू ज्यादा होना, फोड़े-फुंसियां ज्यादा होना- ये सब डायबीटीज होने के लक्षण हैं।

उंगली में अकड़न या दर्द हो
लेकिन एक संकेत जिसे डायबीटीज का वॉर्निंग साइन माना जा सकता है वह है- उंगली हिलाने पर उंगली में अकड़न महसूस होना या फिर उंगली चटकाने पर तेज दर्द महसूस होना। ऐसा किसी एक उंगली या अंगूठे में हो तो यह टाइप 2 डायबीटीज का संकेत हो सकता है। इस लक्षण को फ्लेक्सर टेनोसिनोवाइटिस या ट्रिगर फिंगर कहते हैं। ये एक ऐसी स्थिति है जिसमें उंगलियों की नसों में इन्फ्लेमेशन यानी जलन महसूस होती है।

सूजन और रेडनेस भी है डायबीटीज का संकेत
उंगली में अकड़न के साथ अगर उंगली चटकाने पर दर्द महसूस हो, पूरी उंगली में रेडनेस और सूजन हो तो ये भी डायबीटीज की बीमारी का संकेत हो सकता है। धीरे-धीरे दिक्कत बढ़ सकती है और आपको उंगली को पूरी तरह से सीधा करने में भी तकलीफ महसूस होती है और ऐसा लगता है मानो आपकी उंगली लॉक हो गई हो। रिपोर्ट तैयार करने वाले एल एल स्मिथ की मानें तो ट्रिगर फिंगर की ये दिक्कत करीब 11 प्रतिशत डायबीटीज के मरीजों में देखने को मिलती है जबकी नॉन डायबीटिक मरीजों में सिर्फ 1 प्रतिशत में ये समस्या होती है।

शुगर लेवल को कम करने की जरूरत
शरीर में अगर लंबे समय तक ब्लड शुगर का लेवल बढ़ा रहे तो ट्रिगर फिंगर की समस्या के बढ़ने की आशंका कई गुना बढ़ जाती है। उंगलियों में होने वाली इस दिक्कत के इलाज की बात करें तो सबसे पहले ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में लाने की कोशिश की जाती है और उसके 2 तरीके हैं- डायट और एक्सर्साइज। उसके बाद उंगलियों में होने वाले दर्द और जलन को दूर करने की कोशिश की जाती है।

  • Related Posts

    पहाड़ों की सेहत पर शोध के लिए केलांग में बनेगा ICMR का रिसर्च सेंटर

    ICMR केलांग में बनाएगी हाई-एल्टीट्यूड मेडिसिन रिसर्च सेंटर; जे.पी. नड्डा ने 12 अक्टूबर को रखी आधारशिला।

    बिना पर्चे एंटीबायोटिक नहीं देंगे: तमिलनाडु के फार्मासिस्टों ने ली पांच सूत्री शपथ

    तमिलनाडु के 1,200 से ज्यादा फार्मासिस्टों ने बिना पर्चे एंटीबायोटिक न देने और नशामुक्त राज्य बनाने की शपथ ली।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    अस्पताल से 26 नवजात बच्चों को बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 9 views
    फार्मासिस्ट के बगैर संचालित मेडिकल शॉप को सीज किया

    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 7 views
    गलत ब्लड ग्रुप चढ़ाने से बच्चे को ब्लड कैंसर, दो डॉक्टरों पर FIR

    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 8 views
    नकली दवाएं सीज, 30 से ज्यादा ब्रांड की दवाएं मिलीं, 45 फर्में नामजद

    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 21, 2026
    • 11 views
    नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 20, 2026
    • 18 views
    कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट