नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

नई दिल्ली। नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो और अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन ने इसमें सफलता पाई है। इस नेटवर्क के जरिए अमेरिका में जानलेवा ओपिओइड और साइकोट्रोपिक नशीली दवा सप्लाई की जा रही थी।

विशेष ऑपरेशन के तहत हैदराबाद, दिल्ली सहित देश के कई शहरों में एक साथ छापेमारी की। इस दौरान ड्रग नेटवर्क से जुड़े छह मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। यह सिंडिकेट अमेरिका में खरीदारों को प्रतिबंधित दवाएं पहुंचा रहा था।

5 लाख नशीली दवाओं की तस्करी

जांच के दौरान जब्त किए गए डिजिटल रिकॉर्ड और सबूतों से बड़े पैमाने पर तस्करी का खुलासा हुआ। पता चला कि जून 2022 से नवंबर 2026 के बीच इस गिरोह ने अमेरिका में लगभग 3000 पार्सल भेजे। इनमें करीब 5 लाख प्रतिबंधित गोलियां शामिल थीं।

अमेरिका भेजी जाने वाली 1,500 से अधिक गोलियों की कई खेपों को ट्रैक किया। इसका इनपुट अमेरिकी एजेंसी के साथ साझा किया। इसके बाद अमेरिका में दो बड़ी खेपों को जब्त कर लिया। भारत में बैठे लोग टेलीग्राम, स्काइप और व्हाट्सएप जैसे मैसेजिंग प्लेटफॉर्म के जरिए ऑर्डर लेते थे। वहीं, अमेरिका में मौजूद उनके साथी इन सामानों को आगे भेजते थे। खरीदारों और भेजी गई खेपों की जानकारी गूगल शीट जैसे साझा डिजिटल रिकॉर्ड में रखी जाती थी। अधिकारियों को 59,000 से अधिक ग्राहकों का एक बड़ा डेटाबेस मिला है।

Related Posts

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

कांकेर (छत्तीसगढ़)। कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट किए गए हैं। जिले के कापसी स्थित श्रीरामचंद्र अस्पताल का यह मामला है। यहां हुई तोडफ़ोड़ और स्वास्थ्य कर्मचारियों…

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

बेंगलुरु (कर्नाटक)। मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला खारिज हो गया है। कर्नाटक उच्च न्यायालय ने फार्मेसी रिटेल चेन मेडप्लस और उसके अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक कार्यवाही को रद्द…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 21, 2026
  • 1 views
नशीली दवा के इंटरनेशनल रैकेट का भंडाफोड़, 6 आरोपी गिरफ्तार

कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
कापसी अस्पताल में तोडफ़ोड़ मामले में 14 आरोपी अरेस्ट

मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 12 views
मेडप्लस के खिलाफ दवा मूल्य नियंत्रण मामला HC में खारिज

हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 11 views
हर्बल काढ़ा पीने से दो लोगों की मौत, 5 अस्पताल में भर्ती

नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 14 views
नशीली दवा बिक्री पर रोक के लिए मेडिकल स्टोर्स पर रेड

दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस

  • By Desk
  • November 20, 2026
  • 13 views
दवा की थोक में बिक्री करने के लिए लेना होगा अलग लाइसेंस