उपकरणों से आधुनिक बनेंगे हिमाचल के स्वास्थ्य संस्थान

मंडी (हिमाचल)। मंडी के गुटकर में विस्को रिजोर्ट के समीप निजी क्षेत्र में नए खुले बांगा डायग्नोस्टिक एवं एडवांस रेडियोलॉजी सेंटर का शुभारंभ स्वास्थ्य, राजस्व एवं विधि मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने किया। इस मौके पर कौल सिंह ठाकुर ने कहा कि इस सेंटर में लोगों को अल्ट्रासाउंड 4 डी, सीटी स्कैन मल्टीस्लाइस तथा एमआरआई, 1.5 टेस्ला जैसे टैस्ट करवाने की सुविधा मिलेगी।
मंडी में होगी 14.46 करोड़ की राशि खर्च
स्वास्थ्य मंत्री ने बताया कि विभाग द्वारा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत मंडी जिला में लगभग 14 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि व्यय की जाएगी। इसके तहत लोगों को आधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य संस्थानों में आधुनिक उपकरण लगाए जा रहे हैं। प्रदेश में जहां नए स्वास्थ्य संस्थान खोले जा रहे हैं वहीं, स्वास्थ्य संस्थानों को स्तरोन्नत भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मंडी में कैंसर अस्पताल स्थापित किया जा रहा है। इस पर 45 करोड़ रुपए की राशि खर्च होगी। इस मौके पर मंडलायुक्त देवेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक मध्य क्षेत्र अजय यादव, आयुक्त नगर निगम शिमला पंकज रॉय, एडीएम विवेक चंदेल, संदीप बांगा, जंदीप बांगा इत्यादी उपस्थित रहे।
योजनाओं पर खर्च राशि
इसके अलावा मंडी में 20 करोड़ रुपए की लागत से 100 बिस्तर तथा सुंदरनगर में 12 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से 50 बिस्तर वाले मातृ एवं शिशु अस्पताल स्थापित किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने में देश के अन्य राज्यों से अग्रणी राज्य बन कर उभरा है।

Related Posts

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

चंदौली (यूपी)। अवैध अस्पताल चलने का आरोप लगा है। अस्पताल पर न बोर्ड लगा है और न नाम लिखा है। जनौली गांव में एक अस्पताल के संचालन पर सवाल उठे…

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

रियासी (जम्मू)। प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील किया गया है। आरोप है कि इस दुकान पर प्रेगाबालिन 300 एमजी कैप्सूल सहित कई प्रतिबंधित दवाइयाँ अवैध रूप…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 10 views
अवैध अस्पताल चलने का आरोप, न बोर्ड और न नाम लिखा

प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 11 views
प्रेगाबालिन कैप्सूल की अवैध बिक्री पर मेडिकल शॉप सील

नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 12 views
नशीली कफ सिरप और टैबलेट की तस्करी में दो अरेस्ट किए

प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 13 views
प्रतिबंधित पाकिस्तानी फेयरनेस क्रीम की बिक्री का भंडाफोड़

अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 12, 2026
  • 8 views
अवैध परिसर पर रेड कर 14 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस

  • By Desk
  • November 11, 2026
  • 19 views
क्षेत्रीय अस्पताल को ब्लड कंपोनेंट सेपरेटर यूनिट चलाने का लाइसेंस