सर्जरी के बाद क्यूं होती है बार-बार पथरी, पता लगा

चंडीगढ़: सर्जरी के बाद बार-बार पथरी इलाज के बाद भी पेंक्रिएटाइटस जैसी बीमारियां हो रही हैं तो इन बीमारियों के साथ पैरा थॉयराइड हार्मोन का चेकअप करवाना भी जरूरी है। इलाज के बाद भी पथरी और पैनक्रिएटाइटिस जैसी बीमारियों का कारण मरीज के शरीर में पैरा थॉयराइड हार्मोन का जरूरत से ज्यादा होना है। इसलिए बार-बार होने वाली पथरी और पैनक्रिएटाइटिस इसी हार्मोन की वजह से हो रही है।
पीजीआई में एंडोक्राइनोलॉजी के प्रोफेसर डॉ. संजय भडाडा ने इस हार्मोन का पता लगा कर इसको पैदा होने से रोकने का तरीका भी ढूंढा है। प्रो. संजय को मेडिकल साइंटिस्ट अवॉर्ड दिया गया है। राजस्थान से एमबीबीएस करके मेडिकल साइंस की फील्ड में इलाज के नए तरीके ढूंढने वाले डॉक्टरों को ये अवॉर्ड दिया जाता है। प्रो. शूरवीर सिंह ट्रस्ट मेमोरियल ने ये अवॉर्ड दिया है।
चंडीगढ़ में मरीजों का सर्वे : इलाज के बाद भी बार-बार होने वाली इन बीमारियों का कारण बनने वाले पैरा थॉयराइड हार्मोन के ऐसे मरीजों को चंडीगढ़ में भी पता लगाया जा रहा है। डॉ. भडाडा बताते हैं कि अभी हमने ये देश भर के मरीजों की हिस्ट्री के बाद इन बीमारियों को ठीक करने का तरीका ढूंढा है। लेकिन अब चंडीगढ़ शहर में भी कम्युनिटी स्टडी करके ऐसे लोगों को चेक करेंगे कि शहर में ऐसे लोगों की संख्या कितनी है।

शरीर में जरूरत से ज्यादा बन चुका पैरा थॉयराइड हार्मोन कैल्शियम को खून में पहुंचाता है तो फिर ये कैल्शियम यूरीन के रास्ते से बाहर निकलता है। लेकिन ये कैल्शियम अब किडनी में स्टोन यानी पथरी या फिर पैनक्रिएटाइटिस जैसी बीमारी शुरू कर देता है। मरीज पथरी की सर्जरी करवा देता है लेकिन कुछ टाइम बाद ये बीमारी दोबारा हो जाती है। इसी तरह पैनक्रिएटाइटिस का इलाज होने के बाद भी ये बीमारी दोबारा होती है।

Related Posts

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

नयी दिल्ली। दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर है। विशेषज्ञों का मानना है कि भारत का दवा उद्योग कम लागत वाली दवाओं पर कम ध्यान दे रहा…

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

रांची (झाारखंड)। अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत हो गई। इसके चलते महिला के परिजनों ने अस्पताल में हंगामा कर दिया। सदर अस्पताल में 45 वर्षीय महिला की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 5 views
अल्ट्रासाउंड कराने पहुंची महिला की अस्पताल में मौत पर हंगामा

लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 4 views
लाइसेंस के बिना संचालित गोदाम से 7.89 लाख की दवाएं जब्त

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 12 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त