ऋषिकेश एम्स में सुविधा का विस्तार, तीमारदारों के रहने, खाने के लिए बनेगा विश्राम सदन

ऋषिकेश : ऋषिकेश एम्स के पास मरीजों व उनके तीमारदारों को बहुत मामूली दरों पर आवास एवं भोजन की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एक विश्राम सदन बनाएगा।

न्यास के ट्रस्टी सजंय गर्ग ने बताया कि यहां साढ़े तीन एकड़ लीज की भूमि पर बनने वाले माधव सेवा विश्राम सदन में 400 लोगों को मामूली दरों पर ठहरने और भोजन की सुविधा दी जाएगी।

उन्होंने बताया कि विश्राम सदन अगले साल दिसंबर तक बनकर तैयार हो जाएगा जिसका उपयोग हर धर्म और जाति के लोग कर सकेंगे।

गर्ग ने बताया कि विश्राम सदन का 12 जून को भूमि पूजन होना है और 13 जून को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, जूना अखाड़े के प्रमुख स्वामी अवधेशानंद गिरी, योग गुरू बाबा रामदेव, कथावाचक संत विजय कौशल और संघ के सर कार्यवाह गोपाल कृष्ण शर्मा के हाथों उसका शिलान्यास किया जाएगा।

न्यास की तरफ से बनाया जाने वाला यह छठा भवन होगा। इसी प्रकार के पाँच सदन देश के कई एम्स के रोगियों व उनके तीमारदारों की सेवा में पहले से चल रहे हैं जहां आवास के साथ ही भोजन की सुविधा भी उपलब्ध है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 16 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 13 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 21 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक