एक्सपायरी दवा ने ले ली एक की जान

पानीपत/यमुनानगर। एक्सपायर दवा के सेवन से एक कुत्ते की मौत हो गई। इसका पता चलने पर कुत्ते के मालिक ने हंगामा शुरू कर दिया। मामला पुलिस थाने में पहुंचा। हालांकि बाद में समझौता हो गया।  प्रेमनगर निवासी लव नरूला ने बताया कि उनके पास चार महीने का बेगल नस्ल का कुत्ता था। कुछ दिन पहले वह बीमार हो गया। उसने सोना मेडिकल एजेंसी से कुत्ते की दवाई ली। यहां से कुत्ते को लगाने के लिए इंजेक्शन दिया और साथ ही डूट्स फीड के तीन पैकेट दिए।
उन्होंने कुत्ते को वह फीड खिलानी शुरू कर दी, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ। बीते दिवस बीमार कुत्ते की मौत हो गई। उन्होंने फीड पर डेट देखी, तो उस पर एक्सपायरी डेट सितंबर 2016 की  थी। इसकी वजह से ही उनका कुत्ता मरा है। लव कुत्ते को लेकर सोना मेडिकल एजेंसी पर पहुंचा और हंगामा करना शुरू कर दिया। मामला बढ़ा तो पुलिस भी पहुंच गई।
लव के पिता नीरज की शिकायत के बाद पुलिस कुत्ते व मेडिकल एजेंसी से मिले दवाई के पैकेट को थाने ले आई। एजेंसी पर कार्य करने वाले अमित कुमार को भी पुलिस अपने साथ ले गई। आखिरकार उनके बीच समझौता हो गया। एजेंसी पर कार्य करने वाले अमित ने कहा कि वह अपनी गलती मानता है। यह एक्सपायर दवा कुत्ते को दी गई, लेकिन इससे कुत्ते की मौत नहीं हो सकती। उसकी मौत ठंड लगने से हुई है।

Related Posts

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

गोरखपुर (यूपी)। अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने ब्लड तस्करी करने वाले गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से एक कार से…

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

नई दिल्ली। कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से लागू होंगी। नेशनल फार्मास्युटिकल प्राइसिंग अथॉरिटी (एनपीपीए) ने 137 कैंसर दवाओं पर ट्रेड मार्जिन 30 प्रतिशत तक सीमित…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
अवैध ब्लड तस्करी रैकेट का भंडाफोड़, 100 यूनिट खून जब्त

कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
कैंसर की 137 दवाओं पर कम कीमतें 9 नवंबर से होंगी लागू

‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 8 views
‘जहरीले’ कैप्सूल की तस्करी पकड़ी, सीमा पर 2 तस्कर अरेस्ट

किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 9 views
किडनी ट्रांसप्लांट के बाद दवाएं भी मुफ्त इलाज का हिस्सा : HC

ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

  • By Desk
  • November 9, 2026
  • 10 views
ड्रग्स एंड कॉस्मेटिक्स एक्ट के उल्लंघन पर मेडिकल हॉल सील

दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ

  • By Desk
  • November 8, 2026
  • 16 views
दवा उद्योग का महंगी दवाओं के उत्पादन पर जोर : विशेषज्ञ