अब पेट्रोल पंप और किराना स्टोर पर भी मिलेंगी दवाइयां!

नई दिल्ली। किराना स्टोर से घर का सामान खरीदने के अलावा जल्द ही दवाइयां भी खरीद सकेंगे। फार्मा कंपनियों के लिए बाजार का दायरा बढ़ाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इस नए कानून के तहत ओवर द काउंटर बिकने वाली दवाइयों की एक नई परिभाषा तय की जाएगी। इसे लेकर सरकार आने वाले समय में नई गाइडलाइन तैयार करेगी। बता दें कि पैरासीटामॉल इब्रूफेन एंटासिड, रैंटाडीन, पेंटाप्रोजॉल, डाइजीन, वोवरान,  क्वार्डीडर्म, ब्रोजोडेक्स जैसी दवाएं ओटीसी के तहत आती हैं। सूत्रों के मुताबिक, ओटीसी दवाइयों के नाम, डोज, पोटेंसी, लेबलिंग, पैकिंग और संख्या तय करेगी। सरकार के इस फैसले से फार्मा सेक्टर को राहत मिलेगी। इस फैसले से सनफार्मा, एबॉट, वॉकहार्ड, डा.रेड्डीज, ल्यूपिन जैसी कंपनियों की बिक्री बढ़ोतरी होगी। इसके साथ ही ओवर द काउंटर बिकने वाली दवाइयों की परिभाषा बदल जाएगी। ये सभी दवाएं केमिस्ट शॉप जैसे सिंगल सेलिंग प्वाइंट पर मिलेंगी। इसके साथ ही यह दवाएं सुपर मार्केट्स, एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन, पेट्रोल पंप्स और किराने की दुकानों पर भी मिलेंगी। मौजूदा कानून के तहत ऐसा करना गैरकानूनी है लेकिन सरकार फैसला लेगी कि किन दवाओं को बिना डॉक्टरी प्रिसक्रिप्शन के लिया जाए। इसके अलावा इन दवाओं की खास तरह की पैकेजिंग की जाएगी। साथ ही 10 से 15 गोली वाली पैकिंग की जगह तीन से आठ गोली की पैकिंग होगी।

Related Posts

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

पीथमपुर (मध्यप्रदेश)। अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने निजी अस्पतालों और क्लीनिकों की जांच की। लाइसेंस और जरूरी दस्तावेज नहीं दिखाने वाले…

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

महराजगंज (यूपी)। जिला अस्पताल से लिए सिरप में कीड़ा मिलने का मामल सामने आया है। इसकी शिकायत पर बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अस्पताल के गेट पर धरना-प्रदर्शन किया। इसके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 3 views
जिला अस्पताल के सिरप में मिला कीड़ा, कार्रवाई की मांग

दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
दिव्यांश फार्मा पर बिना बिल की दवाएं जब्त, सप्लायर फरार

मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 5 views
मकान में छापेमारी कर 6.47 लाख की संदिग्ध दवाएं जब्त

एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 6 views
एनपीपीए ने कैंसर दवाओं की संशोधित एमआरपी सूची जारी की

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 22 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी