एक साल में चार करोड़ भी खर्च नहीं कर सका स्वास्थ्य विभाग

फीरोजाबाद
स्वास्थ्य विभाग की झोली धन से भरी है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग खर्च करने के लिए योजना नहीं बना पा रहा है। ऐसे में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं ? गत दिवस को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के मंडलीय प्रबंधक पवन शर्मा ने सीएमओ और डीपीएमओ दफ्तर का निरीक्षण किया। उन्होंने स्वास्थ्य कार्यक्रमों की समीक्षा की। वित्तीय धनराशि को खर्च करने में जिला स्वास्थ्य विभाग काफी पीछे है।

स्वास्थ्य विभाग में वित्तीय वर्ष 2014-15 में करीब आठ करोड़ रुपये का बजट भेजा था, जो दिसंबर की 31 तारीख को विभिन्न मदों में खर्च करना था। इसके बावजूद स्वास्थ्य महकमे के अधिकारी कार्यों से बचते रहे और गरीब जनता को सुविधाएं प्रदान करने के लिए आया बजट काम नहीं आया। आठ करोड़ धनराशि के बजट में से अब तक 40 प्रतिशत ही खर्च किया गया है। यदि विभाग 20 दिन में बजट खर्च नहीं कर पाता है तो शासन को बजट वापस भेज दिया जाएगा। मंडलीय प्रबंधक प्रबंधक शर्मा ने कम खर्चे का कारण जानते हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि जो दवाओं के सैंपल लिए हैं, उनकी सप्लाई नहीं हुई है।

  • Related Posts

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    नई दिल्ली।  कैमिस्ट से 25 लाख की रिश्वत मांगने पर एनसीबी के दो अधिकारी अरेस्ट किए हैं। यह कार्रवाई सीबीआई ने शाहजहांपुर में की। शाहजहांपुर के एक कैमिस्ट को ड्रग्स…

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    नई दिल्ली। न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। यह कार्रवाई खाद्य नियामक एफएसएसएआई ने की। एफएसएसएआई ने यह कार्रवाई विभिन्न उल्लंघनों को लेकर पोषण संबंधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 7 views
    कैमिस्ट से 25 लाख रिश्वत मांगने पर NCB के दो अधिकारी अरेस्ट

    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    न्यूट्रास्युटिकल कंपनियों के छह निर्माताओं के लाइसेंस निलंबित

    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    ब्यूटी सेंटर में छापेमारी कर अवैध पाकिस्तानी क्रीम जब्त की

    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 7 views
    फेफड़ों के कैंसर की दवा को एफडीए ने अस्वीकार किया

    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    • By Desk
    • November 17, 2026
    • 8 views
    यूनानी दवा के नाम पर ठगी का भंडाफोड़, 12 फर्जी डॉक्टर गिरफ्तार

    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

    • By Desk
    • November 16, 2026
    • 16 views
    पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए