एक ही जिले की 13 दवा दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड

गया। ड्रग लाइसेंस एथॉरिटी ने एक ही जिले की 13 दवा दुकानों का लाइसेंस सस्पेंड कर दिया है। इनमें से 9 दवा दुकानों को सस्पेंशन की अवधि के बाद फार्मासिस्ट की उपस्थिति किए जाने तक के लिए सस्पेंड किया गया है। इनमें गया शहर में मेसर्स एस के ड्रग, टिकारी का मे. केशरी मेडिकल हॉल, शेरघाटी का मे. अंजली मेडिकल हॉल, शोभ बाराचट्टी का मे. प्रेम मेडिकल स्टोर, बाराचट्टी का मे. सुपर मेडिकल हॉल, गोपालपुर शेरघाटी का मे. विकास मेडिकल हॉल, गुरारू का मे. अग्रवाल मेडिकल हॉल, स्टेशन रोड गुरारू का मे. मीरा मेडिकल हॉल, बेल्हडिया मोड़ टिकारी का मे. जैन मेडिकल स्टोर शामिल है। इन सभी दुकानों का 60 दिन और उसके बाद फार्मासिस्ट उपलब्ध कराने तक लाइसेंस सस्पेंड किया गया है। इनके अलावा गोपालपुर शेरघाटी का मे. गणेश ड्रग स्टोर, इमामगंज का मे. चंदन मेडिकल हॉल और उसासदेवरा कोंच का मे. जनता मेडिकल हॉल का सस्पेंशन अवधि 60 दिन है। मेन रोड खिजरसराय स्थित मे. आनंद मेडिकल स्टोर का लाइसेंस 30 दिन के लिए सस्पेंड किया गया है। असिस्टेंट ड्रग कंट्रोलर आरके सिंह ने बताया कि यदि जांच में ये दवा दुकान खुले पाए जाते हैं तो इन पर कठोरतम कार्रवाई होगी। ऐसा होने पर दुकान के सभी दवा को जब्त करते हुए उनका लाइसेंस रद्द किया जाएगा और संचालक को जेल भेजा जाएगा।

Related Posts

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

एटा (यूपी)। सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली नगर में पीपल अड्डे पर आरएन अस्पताल स्थापित है। स्वास्थ्य विभाग ने इसे सील करने के बाद…

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

मोतिहारी (यूपी)। अवैध मेडिकल स्टोर से 43 प्रकार की दवाएं जब्त की हैं। रामगढ़वा थाना क्षेत्र में ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल पर मिली शिकायत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
अवैध मेडिकल स्टोर पर छापेमारी, 43 प्रकार की दवाएं जब्त

एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 4 views
एफडीए ने 954 मिठाई दुकानों के लाइसेंस किए निलंबित

मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
मेडिकल स्टोरों की दवाओं के सैंपल मिले फेल, कंपनी पर कार्रवाई

भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 5 views
भारतीय दवा उद्योग की गुणवत्ता पर उठाए सवाल

अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए

  • By Desk
  • November 5, 2026
  • 12 views
अवैध रूप से संचालित क्लीनिक और निजी अस्पताल बंद कराए