एनसीपीसीआर ने जॉनसन एंड जॉनसन के उत्पादों को लेकर डीजीसीआई को समन किया जारी

नई दिल्ली। चार मार्च राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने भारत के औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) और केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) को जॉनसन एंड जॉनसन के बच्चों के शैंपू और टेल्कम पाउडर में फार्मलडेहाइड और एसबेस्टस की मौजूदगी का पता लगाने के लिए जांच में एकरूपता और मानक नहीं होने को लेकर समन जारी किया है। फार्मलडेहाइड और एसबेस्टस को कार्सिनोजेन के तौर पर चिन्हित किया गया है।

कार्सिनोजेन की मौजूदगी से कैंसर की आशंका बढ़ती है। डीसीजीआई, सीडीएससीओ के प्रमुख होते हैं। यह संगठन केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत काम करता है। राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग (एनसीपीसीआर) द्वारा जारी समन में कहा गया है कि आयोग ने जॉनसन एंड जॉनसन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निर्मित बच्चों के शैंपू में फार्मलडेहाइड और टेल्कम पाउडर में ऐसबेस्टस की मौजूदगी का विश्लेषण करने के लिए कई बार मानक और वैध पद्धति पर सूचनाएं मांगी है।

इसमें कहा गया कि सीडीएससीओ से मिले जवाब से साफ है कि वह इस मुद्दे पर सही तरह से दायित्व का निर्वहन करने में असफल रहा। एनसीपीसीआर के समन में सीडीएससीओ को 12 मार्च 2020 को भेजे गए एक पत्र का भी हवाला दिया गया है। पत्र के मुताबिक जॉनसन एंड जॉनसन के उत्पाद में फार्मलडेहाइड और ऐसबेस्टस की मौजूदगी का पता लगाने के लिए जांच पद्धति में एकरूपता नहीं है। समन में 12 मार्च 2021 को संबंधित रिकॉर्ड, दस्तावेज के साथ डीसीजीआई को निजी तौर पर उपस्थित होने को कहा गया है।

Disclaimer: इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Related Posts

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

आकाश हेल्थकेयर में शुरू मांओं की हड्डियों से चलने वाले बच्चों की दास्तान नई दिल्लीः हड्डी क्या चीज है, 5 साल के बेटे समीर के इलाज के लिए उजबेकिस्तान से…

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लखनऊ (यूपी)। फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। इस मामले में एसटीएफ ने एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ ने राजभोग रेस्टोरेंट की सर्विस लेन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

  • By admin
  • October 16, 2026
  • 11 views
बेटे की टांग न कटे इसलिए मां ने जीते जी अपने पांव की हड्डी कटवाई

फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 11 views
फेन्सीडिल कफ सीरफ के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, 1 अरेस्ट

लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
लाइसेंस के बगैर दवा बेचने के दोषी को तीन साल की कैद

अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
अस्पताल पर बच्चे की गलत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का केस दर्ज

मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 9 views
मकान पर रेड कर 1280 बोतल सिरप बरामद, दो गिरफ्तार

नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट

  • By Desk
  • October 16, 2026
  • 12 views
नोटिस के साथ दवा लाइसेंस सस्पेंड नहीं कर सकते : हाईकोर्ट