एमटीपी किट बेचने आया पुलिसकर्मी गिरफ्तार

झज्जर। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एमटीपी किट बेचने आए एक पुलिसकर्मी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से दो एमटीपी किट और 700 रुपए बरामद हुए हैं। आरोपी राजबीर फरीदाबाद के एनआईटी क्षेत्र के महिला थाने में बतौर कॉन्स्टेबल तैनात है। गांव ढाकला के सीएचसी सेंटर में कार्यरत डॉ. अचल ने शिकायत दी थी कि एक व्यक्ति गांव में एमटीपी किट बेचने के लिए आता है। इसके बाद पुलिस ने उसे दबोचने के लिए एक महिला को फर्जी ग्राहक बनाया। जैसे ही आरोपी गांव ढाकला में सीएचसी सेंटर पर आया तो फर्जी ग्राहक महिला ने उससे संपर्क किया। उसने महिला को 700 रुपए में एमटीपी किट बेच दी। इशारा मिलते ही पुलिस ने आरोपी को रंगे हाथों काबू कर लिया। आरोपी जिले के गांव बिठला का रहने वाला है और छुट्टियों में यहां आया था। झज्जर के सदर थाना प्रभारी वेदपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

Related Posts

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

शिमला (हिमाचल प्रदेश)। नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा गया है। आरोपी युवक को गिरफ्तार किया गया है। शिमला में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस…

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

मुंबई। तेल की बोतलें जब्त की हैं। गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा भारी पड़ गया। खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने 50.35 लाख रुपये की 5,040 बोतलें जब्त की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नशीली दवा की बस से तस्करी का मामला पकड़ा, युवक गिरफ्तार

तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
तेल की बोतलें जब्त, गंजे सिर पर बाल उगाने का झूठा दावा पड़ा भारी

बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 7 views
बंद दवा दुकान पर रेड, अवैध रूप से रखा सामान जब्त

नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 10 views
नकली दवा बनाने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़, कई जिलों में नेटवर्क

नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

  • By Desk
  • November 7, 2026
  • 9 views
नकली इंजेक्शन और बीपी की दवा बनाने वाला गिरोह पकड़ा

सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज

  • By Desk
  • November 6, 2026
  • 24 views
सील अस्पताल के संचालकों पर एफआईआर दर्ज