तस्कर से 1.60 लाख प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद

श्रीगंगानगर। पुलिस ने पंजाब लिंक नहर पर गश्त के दौरान एक पिकअप चालक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1.60 लाख प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की हैं। आरोपी रणजीत सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी पतली गांव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। जानकारी अनुसार लालगढ़ जाटान एसएचओ तेजवंत सिंह स्टाफ समेत दिन में गश्त पर थे। वे हाकमाबाद से पंजाब के वरियामखेड़ा को जाने वाले रास्ते पर पंजाब राज्य सीमा पर लिंक नहर पर पहुंचे। तभी सामने से आ रही एक पिकअप के चालक ने अचानक पुलिस की गाड़ी को सामने आता देख तेज गति से वापस मुडक़र रास्ता बदल लिया। संदेह होने पर पुलिस ने पीछा किया और थोड़ी दूर पर ही उसे रोक लिया। पुलिस ने पिकअप चालक रणजीत सिंह को काबू कर पिकअप की तलाशी ली। गाड़ी में चार कार्टन प्रतिबंधित दवाओं का जखीरा मिला। पुलिस ने 1.60 लाख नशीली गोलियां बरामद कर आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
थानाधिकारी तेजवंत सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी पतली निवासी शिवराज सिंह की इस मामले में संलिप्तता का पता चलने पर एक टीम को उसके घर दबिश देने भेजा गया। पुलिस की छापेमारी से पहले ही आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने शिवराज को इस मामले में सह आरोपी बनाया है। उसे भी जल्दी ही पकड़ लिया जाएगा। आरोपी रणजीत सिंह पर सादुलशहर थाना में नशीली दवा तस्करी के छोटे-मोटे मामले दर्ज हैं। वह इस नशीली दवा की खेप को श्रीगंगानगर लेकर जा रहा था। उसके छोटे भाई शिवराज सिंह पर उससे भी अधिक मुकदमे दर्ज हैं।

Related Posts

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

रांची (झारखंड)। डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगा दी गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनुज कुमार प्रसाद ने यह आदेश जारी किया है।…

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

बस्ती (यूपी)। एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक लगा दी गई है। इसकी 78 हजार टैबलेट वापस भेजी गई हैं। ये दवाएं सरकारी अस्पतालों में मरीजों को वितरित की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
डी-फार्मा परीक्षा और फार्मासिस्टों के रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक

एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
एजिथ्रोमाइसिन टैबलेट के एक बैच पर रोक, 78 हजार टैबलेट वापस

अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

  • By Desk
  • November 1, 2026
  • 8 views
अवैध दवा फैक्ट्री का भंडाफोड़, ऑनलाइन बेचते थे आरोपी

नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 16 views
नवजात शिशु के पीलिया से दिमाग को बचाएगी नई नैनो-दवा

नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 22 views
नशीली गोलियां और कैप्सूल बेचने वाले गैंग का भंडाफोड़

सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश

  • By Desk
  • October 31, 2026
  • 20 views
सन फार्मा की आई ड्रॉप्स का उत्पादन बंद करने का आदेश