एमवाय में हुआ बोन मैरो ट्रांसप्लांट

इंदौर। एमवाय अस्पताल में पहली बार मरीज का बोन मैरो ट्रांसप्लांट किया गया। इसके लिए विशेष रूप से फोर्टिस अस्पताल गुड़गांव के विशेषज्ञ डॉ. राहुल भार्गव अपनी टीम के साथ एमवाय पहुंचे। इंदौर का यह 35 वर्षीय मरीज तीन साल से मल्टीपल माइलोमा से पीड़ित है। ऑपरेशन के बाद करीब महीनेभर तक मरीज को यूनिट में ही रखा जाएगा। डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी करेगी। बोनमैरो ट्रांसप्लांट यूनिट पांच करोड़ रुपए की लागत से बनी है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. वीएस पाल ने बताया कि मरीज के शरीर से टिश्यु निकालकर उसी के शरीर में ट्रांसप्लांट किया जाएगा। इसके बाद मरीज को विशेष निगरानी में रखा जाएगा। वहीं 5 मार्च को नीमच की एक महिला का बोनमैरो ट्रांसप्लांट किया जाएगा। 40 वर्षीय यह महिला छह महीने से कैंसर अस्पताल में इलाज करवा रही है। गौरतलब है कि बोनमैरो ट्रांसप्लांट पर सामान्यत: 20 से 25 लाख रुपए लगते हैं।

गौरतलब है कि इस यूनिट का उद्घाटन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 20 जनवरी को किया था। हाल ही में यूनिट की कल्चर रिपोर्ट निगेटिव मिलने के बाद ट्रांसप्लांट का रास्ता साफ हो गया। प्रदेश में किसी सरकारी अस्पताल में होने वाला यह पहला बोनमैरो ट्रांसप्लांट है। डॉक्टरों का कहना है कि मल्टीमल माइलोमा की शुरुआत हड्डियों में दर्द और बुखार से होती है। यह मरीज भी इन्हीं लक्षणों के साथ अस्पताल आया था। जांच के बाद बीमारी का पता चला। उसे कीमोथैरेपी भी दी जा रही है। ट्रांसप्लांट के बाद उसे इन सभी दिक्कतों से निजात मिल जाएगी।

इन दो सफल ट्रांसप्लांट के एक-दो माह बाद से इस यूनिट में थैलेसीमिया से पीड़ित बच्चों के बोनमैरो ट्रांसप्लांट शुरू होंगे। इसके लिए पिछले दिनों रजिस्ट्रेशन किए गए थे। अब तक 150 से अधिक बच्चों ने रजिस्ट्रेशन करवा लिए हैं। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू होने के बाद ही इसके लिए प्रदेशभर में कैंप भी लगाए गए थे। अस्पताल में मल्टीपल माइलोमा और इससे जुड़ी बीमारी के एक दर्जन से ज्यादा मरीज भर्ती हैं। एमवायएच में गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले मरीजों के लिए यह सुविधा मुफ्त रहेगी, जबकि दूसरे वर्ग को तीन से पांच लाख में यह सुविधा मिलेगी।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 14 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 12 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 20 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक