एविल इंजेक्शन की खेप से भरी ईको गाड़ी पकड़ी, दो आरोपी फरार

गजरौला, अमरोहा (उप्र)। एविल इंजेक्शन की खेप से भरी ईको गाड़ी पकड़ी गई है। पुलिस को देखकर दो आरोपी मौके से फरार हो गए। संभावना जताई जा रही है कि दवाई के इंजेक्शनों को आसपास में ही बनाया जा रहा था। घटना दरियापुर खादर के निकट गंगा तट बांध की है। ब्रजघाट चौकी पुलिस ने गाड़ी से 2450 एविल इंजेक्शन बरामद किए हैं।

यह है मामला

ब्रजघाट चौकी इंचार्ज नीतेंद्र वशिष्ठ के अनुसार चौकी स्टाफ के साथ गंगा तट बांध पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि दरियापुर खादर के सामने गंगा तट बांध पर एक ईको गाड़ी खड़ी है। दो युवक उसमें कुछ सामान लाद रहे हैं। पुलिस को अपने पास आते देख दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। एक आरोपी का आधार कार्ड वहीं गिर गया। पुलिस ने ईको गाउ़ी और आधार कार्ड जब्त कर लिया है। इसकी सूचना औषधि निरीक्षक रुचि बंसल को दी।

मौके पर पहुंचीं औषधि निरीक्षक ने जांच पड़ताल करने पर बताया कि ईको एविल के इंजेक्शन बरामद हुए हैं और इनकी संख्या 2450 है। पुलिस को मिले आधार कार्ड के जरिए पता चला कि गाड़ी दिल्ली की है और किराए पर लाया गया था। आशंका जताई गई है कि नकली दवाई के इंजेक्शनों को दिल्ली और अन्य शहरों में सप्लाई किए जाने की तैयारी थी। पुलिस ने ईको को सीज कर दिया।

इंजेक्शन के रैपर पर मुंबई की कंपनी का नाम

पुलिस के अनुसार ईको से बरामद इंजेक्शनों के रेपर पर मुंबई की कंपनी का नाम लिखा था। पुलिस और ड्रग्स इंस्पेक्टर ने कंपनी से बात की तो कंपनी मालिक ने इंकार कर दिया। उसने बताया कि इस नाम की दवाई के इंजेक्शन उनके यहां नहीं बनते। इससे स्पष्ट है कि इंजेक्शन गजरौला या हसनपुर क्षेत्र में ही बनाए जा रहे हैं।

एंटीएलर्जिक दवा है एविल इन्जेक्शन

औषधि निरीक्षक ने बताया कि एविल इन्जेक्शन एक एंटी एलर्जिक दवा है। यह रासायनिक मैसेंजर (हिस्टामाइन) की क्रिया को अवरुद्ध करके काम करता है। यह कीट के काटने/स्टिंग, कुछ दवाओं, हाइव्स (रैशेस, सूजन आदि) के कारण हुए गंभीर एलर्जिक रिएक्शन के लक्षणों से राहत देता है। इसके लगाने से नींद भी आती है। ऐसे में नशे के आदी लोग इसका प्रयोग करते हैं।

दवा का सैंपल जांच के लिए भेजा

कब्जे में लिए गए सभी इंजेक्शन नकली हैं या असली, इसकी जांच के लिए सैंपल को लैब में भेजा गया है। गाड़ी से इन इंजेक्शन की खरीद से संबंधित कोई बिल भी नहीं मिला है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Related Posts

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

सिरसा (हरियाणा)। जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी का मामला सामने आया है। अस्पताल परिसर स्थित टीबी भवन में संचालित ओएसटी सेंटर में यह वारदात हुई। रात के…

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

रांची (झारखंड)। नशीली दवा के अवैध कारोबार पर रोक लगाई जाएगी। इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित विशेष पोर्टल तैयार किया है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (एनआईसी) और राज्य के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
जिला नागरिक अस्पताल से 6800 नशीली टैबलेट चोरी

नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 11 views
नशीली दवा के अवैध कारोबार पर लगेगी रोक, AI पोर्टल से होगी निगरानी

HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
HIV रोकथाम की भारतीय जेनेरिक दवा को अमेरिकी मंजूरी

दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
दवा और चिकित्सा उपकरणों के आयात केंद्रों के विस्तार का प्रस्ताव

नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

  • By Desk
  • November 4, 2026
  • 9 views
नशीली दवा के हिसाब में गड़बड़ी, 44 स्टोर के लाइसेंस सस्पेंड

एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक

  • By Desk
  • November 3, 2026
  • 17 views
एस्ट्राजेनेका फार्मा से 151 करोड़ की वसूली पर लगाई रोक