एस्पिरिन दवा की निर्माण कंपनी बायर में अब कर्मचारी संभालेंगे कमान, नहीं होगा कोई BOSS

मुुंबई। एस्पिरिन दवा की निर्माण कंपनी बायर में अब कोई बॉस नहीं रहेगा। उनकी जगह कंपनी में कार्यरत करीब एक लाख कर्मचारी ही काम संभालेंगे।

जर्मन फार्मा एमएनसी बायर के इस फैसले से लोग हैरान हैं। कंपनी ने कर्मचारियों को और अधिक आजादी देने के लिए यह अनूठी पॉलिसी लागू की है। कंपनी का मानना है कि इससे पॉजिटिव बदलाव आएंगे। बताया जा रहा है कि कंपनी का मार्केट शेयर पिछले दो दशक में सबसे कम हो गया है।

पूरा मिडिल मैनेजमेंट हटाने का फैसला

इसके चलते ही कंपनी ने यह बड़ा बदलाव किया है। बायर के सीईओ बिल एंडरसन ने कंपनी से पूरा मिडिल मैनेजमेंट हटाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा कि हम कॉरपोरेट ब्यूरोक्रेसी खत्म करना चाहते हैं। हम कंपनी चलाने की जिम्मेदारी अपने लगभग 1 लाख कर्मचारियों को सौंप रहे हैं। वह खुद को और कंपनी को संभालेंगे। कंपनी के सीईओ को उम्मीद है कि इससे बायर के मैनेजमेंट में और ज्यादा क्रिएटिविटी आएगी।

2.17 अरब डॉलर की बचत भी होगी

बिल एंडरसन के अनुसार मिडिल मैनेजमेंट हटाने से कंपनी को लगभग 2.17 अरब डॉलर की बचत भी होगी। उन्होंने कहा कि हम पढ़े-लिखे और प्रशिक्षित लोगों को नौकरी देते हैं। इसके बाद हम उन्हें नियम-कायदों और आठ लेयर के मैनेजमेंट में धकेल देते हैं। इसलिए नए विचारों को जगह नहीं मिल पा रही है।

कर्मचारी अब खुद लेंगे 95 फीसदी फैसले

बिल एंडरसन ने कहा कि हम बायर में हर नौकरी और प्रक्रिया को अलग तरीके से डिजाइन करेंगे। हमारा फोकस कस्टमर और प्रोडक्ट होंगे। कंपनी से जुड़े लगभग 95 फीसदी फैसलों की जिम्मेदारी कर्मचारियों को मिलेगी। दरअसल, यही लोग काम को अंजाम देते हैं।

Related Posts

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

मुंबई। प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर पाया गया है। वहीं डोडला डेयरी दूध में डिटर्जेंट मिला है। यूईर ऑर्गेनिक फूड्स के प्रोडक्ट भी जांच में फेल हो गए। FSSAI…

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

लखनऊ (यूपी)। दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में सरकार नाकाम रही है। मरीज दवा की कीमत को लेकर भी लूट रहा है। दवाओं की खरीद कीमत से कई गुना…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

  • By admin
  • October 19, 2026
  • 9 views
हरियाणा के निजी मेडिकल व पैरामेडिकल कॉलेजों को सख्त निर्देश

प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 21 views
प्रियागोल्‍ड बिस्‍कुट में जानवरों का चोकर, दूध में डिटर्जेंट

दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 16 views
दवा कंपनियों पर लगा जुर्माना वसूलने में नाकाम रही सरकार

डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

  • By Desk
  • October 18, 2026
  • 14 views
डेंगू के वायरस को शरीर में बढ़ने से रोकेगी नई दवा

अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 23 views
अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में शराब पार्टी, डॉक्टर सस्पेंड

MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए

  • By Desk
  • October 17, 2026
  • 24 views
MBBS की फर्जी डिग्री से बने डॉक्टर, 2 धरे गए