ऑक्सीजन का लेवल नहीं बढ़ाती कोई दवा: डा. नवीन

रोहतक। कोरोना का समय चल रहा है और ऐसे में लोग इस वायरस से बचने के लिए नए नए तरीके अपना रहें है। बताना लाजमी है कि सोशल मिडिया पर अलग -अलग तरीके की दवाइयां वायरल हो रही है। तो वहीं दूसरी तरफ डॉक्टरों का कहना है कि किसी भी तरीके के दवा खाने से पहले चिकित्सक से सलाह जरूर लें। इसी कड़ी में जेआर किसान होम्योपैथी कालेज के वरिष्ठï चिकित्सक डा. नवीन ग्रेवाल ने कहा है कि किसी भी चिकित्सा पद्घति में ऐसी कोई दवा नहीं है जो शरीर में आक्सीजन का लेवल बढ़ाती हो।

जैसा कि इन दिनों होम्योपैथी की एक दवा के बारे में प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि कोई भी होम्योपैथिक दवा लक्षणों के आधार पर ही रोगी को लाभ कर सकती है। इतना ही नहीं एक दवा हर रोगी के लिए कारगर नहीं हो सकती। दवा की मात्रा रोग की अवस्था व लक्षणों पर निर्धारित की जाती है। यह उपचार कुशल, अनुभवी व प्रशिक्षित डाक्टर ही कर सकता है। कालेज के प्राचार्य डा. एचएस मोंडल ने आम लोगों से आग्रह किया कि दवाओं की कालाबाजारी करने वाले लोग तरह-तरह की अफवाहें फैलाते हैं, उनसे बचें। कोई भी दवा बिना चिकित्सक की सलाह के बिना न लें।

कोरोना की वैक्सीनेशन करवाएं और अन्य वे सभी मापदंड अपनाएं जो स्वास्थ्य विभाग व सरकार की ओर से जारी किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि कोविड के चलते कालेज के अस्पताल में कोविड को छोड़ अन्य हर तरह के मरीजों का उपचार जारी है।

Related Posts

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

हल्द्वानी। पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल हो गया। रामपुर रोड स्थित पीएसपी अस्पताल में प्रसव के बाद 23 वर्षीय अर्शदीप कौर की मौत हो गई। इससे आक्रोशित…

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

पुणे (महाराष्ट्र)। एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए हैं। खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन के खिलाफ कार्रवाई की है। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 6 views
पीएसपी अस्पताल में प्रसूता की मौत पर बवाल, दो डॉक्टर हटाए

एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 8 views
एफडीए ने 1.39 करोड़ के बिना मंजूरी वाले न्यूट्रास्यूटिकल्स जब्त किए

मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 7 views
मेडिकल स्टोर पर इंजेक्शन लगने के बाद किशोरी की मौत, दुकान जलाई

नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 7 views
नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

  • By Desk
  • November 16, 2026
  • 7 views
एंटीबायोटिक दवा के नाम पर चाक पाउडर बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील 

  • By Desk
  • November 15, 2026
  • 17 views
अस्पताल में बेटे को जन्म देने के बाद मां की मौत, अस्पताल सील